Author: Public Today News

Public Today News

Rajendra Kumar Ratnakar

  जांजगीर-चांपा:- छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया। ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद…

Read More

जांजगीर-चांपा:- जिले में कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति तथा पूर्व में अपराध पंजीबद्ध होने के अलग-अलग मामलों में दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवरीनारायण एवं जांजगीर द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री धर्मेंद्र यादव को कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति तथा श्री ज्योतिष कुमार सर्वे को उनके विरुद्ध पूर्व में पंजीबद्ध अपराध के मामले में निलंबित किया गया है। श्री धर्मेंद्र यादव, पटवारी हल्का नंबर 13, तहसील शिवरीनारायण के विरुद्ध कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति के कारण कार्रवाई की गई है। उनकी अनुपस्थिति से नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, फौती,…

Read More

जांजगीर-चांपा 28 अक्टूबर 2026। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार पोयाम जनपद पंचायत पामगढ़ के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक लेकर विकसित भारत जी राम जी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत, प्रगतिरत एवं अपूर्ण कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करने हुए स्वीकृत एवं निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए…

Read More

जांजगीर चाम्पा :- भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ का महासदस्यता अभियान जिला जांजगीर-चांपा के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम खैरताल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अभियान के दौरान 300 से अधिक लोगों ने भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां भी की गईं। कार्यक्रम में गौतम रात्रे को जिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं को नवागढ़ ब्लॉक एवं जिला स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना…

Read More

जांजगीर-चांपा:- जिले के नवागढ़ तहसील अंतर्गत नवागढ़ में रेत से भरे दो ट्रैक्टरों को पकड़े जाने के बाद कथित तौर पर बिना स्पष्ट वैधानिक कार्रवाई के छोड़े जाने के मामले ने प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच और संभावित अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को दोनों ट्रैक्टरों को आगामी कार्रवाई के लिए थाना परिसर नवागढ़ में रखा गया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिए जाने की जानकारी सामने आई। संगठन ने इस पूरे घटनाक्रम, संबंधित अभिलेखों…

Read More

जांजगीर-चांपा:- जांजगीर चांपा जिला अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में सोनोग्राफी मशीन पूर्व मे संचालित थी जो बीते कुछ महीनो से बंद पड़ी है, इससे गर्भवती महिलाओं एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक जांच के लिए लोगों को निजी अस्पतालों एवं दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में जाना पड़ रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ ने जिला कलेक्टर, जांजगीर-चांपा को ज्ञापन सौंपकर 10 दिनों के भीतर सोनोग्राफी सुविधा बहाल करने की मांग की है। भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर…

Read More

जांजगीर चाम्पा :- जिले के थाना नवागढ़ क्षेत्र का मामला वर्ष 2022 में जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत के मामले में जांजगीर -चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। SDM की जांच रिपोर्ट के आधार पर आबकारी विभाग के संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 2022 की घटना का पूरा सच थाना जांजगीर में मर्ग क्र. 45/2022 धारा 174 CrPC के तहत मृतक जगदीश गोंड, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कटौद, थाना नवागढ़ की मौत की जांच चल रही थी। जांच में सामने आया कि 15 अप्रैल 2022 को आबकारी वृत्त शिवरीनारायण…

Read More

जांजगीर-चांपा:-  नवरात्रि के पावन अवसर पर न्यू ब्रिलियंट स्कूल, कटौद (ब्लॉक नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा) के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने दो दिवसीय सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से गरबा महोत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को शिवरीनारायण स्थित दुर्गा पंडाल में तथा 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को विद्यालय परिसर में गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। शिवरीनारायण के दुर्गा पंडाल में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके अगले दिन विद्यालय परिसर में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और गरबा की मनमोहक…

Read More

नवरात्रि की भक्ति और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, अभिभावकों के समूहों को मिला पुरस्कार जांजगीर चाम्पा :- जी.एल.डी. पब्लिक स्कूल, खैरताल, विकासखंड नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा में गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर गरबा डांस सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवरात्रि की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तहसील कार्यालय नवागढ़ के…

Read More

जांजगीर चाम्पा :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शिवरीनारायण दौरे के दौरान काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे जिला पंचायत सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शिवरीनारायण दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे जिला पंचायत सदस्यों ज्योति कश्यप, प्रीति दिव्या, नेहा साहू और लोकेश राठौर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले जिला पंचायत सदस्य ज्योति कश्यप ने बताया कि यह मामला 16वे वित्त कि राशि का जिला पंचायत सदस्यों के बीच बटवारा…

Read More