जांजगीर-चांपा:- नवरात्रि के पावन अवसर पर न्यू ब्रिलियंट स्कूल, कटौद (ब्लॉक नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा) के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने दो दिवसीय सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से गरबा महोत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को शिवरीनारायण स्थित दुर्गा पंडाल में तथा 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को विद्यालय परिसर में गरबा नृत्य का आयोजन किया गया।
शिवरीनारायण के दुर्गा पंडाल में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके अगले दिन विद्यालय परिसर में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवमय हो गया।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना, सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना तथा उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना था।
अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री राम सरकार रात्रे, सरपंच श्री कृष्ण कुमार खूंटे, उपसरपंच श्री दिलीप बंजारे, रोजगार सहायक सचिव श्री जयकुमार कश्यप, पटवारी श्री जगदीश कश्यप, पंच श्रीमती रमा श्रीवास, पंच श्री रामदास बंजारे, पंच श्री अवध बंजारे, मंडी अध्यक्ष श्री राजकुमार साहू एवं पूर्व पंच श्री राम सिंह साहू अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय परिवार का रहा सराहनीय योगदान
कार्यक्रम के मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत श्री कौशल प्रसाद कश्यप रहे। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य श्री खगेश्वर प्रसाद कश्यप एवं श्रीमती लक्ष्मीबाई कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन में विद्यालय स्टाफ के प्रकाश मधुकर, खुशी मधुकर, सुमन यादव, पूर्णिमा साहू, सोनी रात्रे, ज्योति आदिले, रातरानी मानिकपुरी, श्रद्धा खूंटे, राजेश्वरी साहू, कुसुम यादव, भावना यादव, सरस्वती साहू एवं नवनीत शर्मा का विशेष योगदान रहा।
विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ की सक्रिय सहभागिता और सामूहिक प्रयासों से दोनों आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इन कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान, एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


