Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के ब्लॉक पदाधिकारियों का शपथ समारोह हुआ सम्पन्न
- ग्राम पंचायत किरित की ऐतिहासिक पहल, मेधावी विद्यार्थियों को मिला हवाई यात्रा का अनोखा उपहार
- स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार
- नगर पंचायत खरौद में पुलिस आउट पोस्ट का हुआ शुभारंभ
- जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयो मे मारपीट, दोनों भाई गिरफ्तार
- भीम रेजिमेंट की जनहित मुहिम का बड़ा असर, जांजगीर-चांपा में सिटी बस सेवा शुरू कराने की प्रक्रिया तेज
- ग्राम पंचायत ठाकुरदिया में फर्जीवाड़े का आरोप, जनपद पंचायत सीईओ को सौंपा विस्तृत शिकायत पत्र, जांच की उठी मांग
- बिजली समस्या पर जांजगीर कलेक्टर सख्त, शिकायत मिलते ही तत्काल समाधान के निर्देश
Author: Public Today News
जांजगीर चाम्पा :- जिले के नवागढ़ थाना मे प्रार्थी राजन पात्रे निवासी किरीत, थाना नवागढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 14.07.26 को वह सचिव के साथ किरनेश चाईस सेंटर तालाब ठेका हेतु निविदा सूचना निकलवाने गया था। वहां गांव का संतोष साहू मिला, जिसने गांव के गोठान के पास सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। पंचायत द्वारा उसे हटाने के लिए 03 बार नोटिस जारी किया जा चुका है। इसी बात पर आरोपी आग-बबूला हो गया और प्रार्थी को गाली- गलौच करते हुए बोला तुम बहुत बड़े सरपंच पति बनते हो, मेरा जमीन खाली कराओगे।…
बाढ़, अतिवृष्टि एवं आपात स्थिति की सूचना तत्काल दें, पुल-पुलियों पर बहते पानी को पार न करें, अफवाहों से बचें :-कलेक्टर जांजगीर-चांपा, 18 जुलाई 2026। बाढ़, अतिवृष्टि एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी तथा सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए द्वारा कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में कलेक्टोरेट कार्यालय के संवाद कक्ष में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07817-222032 है। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी बाढ़ राहत शाखा श्री देवेन्द्र कुमार चौधरी को नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी नियुक्त किया…
प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों में सुरक्षित ठहराया गया, जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जांजगीर-चांपा, 17 जुलाई 2026। जिले में लगातार हो रही वर्षा के कारण अकलतरा विकासखंड के ग्राम कोटमीसोनार के समीप स्थित कर्रा नाला जलाशय के गेट में दरार आने तथा गेट के समीप बांध की मिट्टी कटने से जलाशय का पानी तेज़ी से निकल रहा था। स्थिति की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर कर्रा नाला जलाशय तथा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को राहत एवं मरम्मत कार्य…
जांजगीर-चांपा 15 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिले में पदस्थ तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को प्रशासनिक आधार पर आदेश जारी कर आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना पर पदस्थ किया है। जारी आदेश के अनुसार श्रीमती आराधना प्रधान को तहसीलदार नवागढ़ से अतिरिक्त तहसीलदार बलौदा, श्री पुलकित साहू को संलग्न जिला कार्यालय से तहसीलदार सारागांव, श्रीमती श्वेता यादव को अतिरिक्त तहसीलदार बलौदा से संलग्न जिला कार्यालय भू-अभिलेख शाखा, श्री राजकुमार मरावी को तहसीलदार जांजगीर से तहसीलदार चांपा, श्री शशिभूषण सोनी को तहसीलदार बम्हनीडीह से तहसीलदार जांजगीर, श्री प्रशांत पटेल को नायब तहसीलदार चांपा से प्रभारी तहसीलदार…
जांजगीर चाम्पा :- पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत आज शिवरीनारायण पुलिस द्वारा ट्रिनिटी कान्वेंट स्कूल, शिवरीनारायण में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए साइबर क्राइम, नवीन आपराधिक कानून तथा सड़क सुरक्षा विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल पर…
जांजगीर-चांपा 13 जुलाई 2026। जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री विनय कुमार पोयाम ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा। इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व श्री पोयाम ने कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवपदस्थ सीईओ ने जिला पंचायत कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेनो कक्ष, आवक-जावक शाखा, स्वच्छ भारत…
50 सीटों के साथ शासकीय मेडिकल कॉलेज के संचालन को मिली स्वीकृति जांजगीर-चांपा 13 जुलाई 2026/ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से जांजगीर-चांपा सहित गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़ एवं कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों वाले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में एक साथ कुल 250 नई एमबीबीएस सीटों का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास का ऐतिहासिक पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में स्वास्थ्य और शिक्षा…
जांजगीर-चांपा, 11 जुलाई 2026। जिले के सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समयबद्ध पाठ्यक्रम पूर्णता एवं बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा तथा प्रत्येक विद्यालय में नियमित, अनुशासित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने शिक्षकों की समय पर उपस्थिति एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि दर्ज संख्या के अनुरूप…
जांजगीर-चांपा, 9 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और जनकेंद्रित प्रशासन की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे स्वयं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के बाद संबंधित नागरिकों से दूरभाष पर संपर्क कर समाधान की गुणवत्ता का फीडबैक ले रहे हैं। साथ ही अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं कि शिकायतों का केवल औपचारिक नहीं, बल्कि संतोषजनक और स्थायी निराकरण किया जाए। इसी क्रम में पामगढ़ विकासखंड के…
जांजगीर-चांपा 03 जुलाई 2026। एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र मोहतरा 01 में कार्यकर्ता पद एवं आंगनबाड़ी केन्द्र कटौद 06 में आंगनबाड़ी सहायिका पद रिक्त होने के कारण उक्त पद पर भर्ती के लिए 17 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ ने बताया कि इस हेतु ऑनलाईन वेबसाईट https//aww.e-bharti.in में जाकर अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल डाउनलोड करते हुए आवेदन कर सकतें है। नियत समय के बाद प्राप्त आवेदन पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जायेगा। साथ ही आवेदन के समय अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल डाउनलोड न…
Address –
Village – Gangajal, Post – Misda, Block – Nawagarh, Dist – Janjgir Champa, Pin Code – 495557
Email – ratnakarrajendra57@gmail.com

Rajendra kumar ratnakar
Editor
Mobile – 9179510645
Important Link
© 2025 Public Today News. Designed by Nimble Technology.
