जांजगीर चाम्पा :- भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ का महासदस्यता अभियान जिला जांजगीर-चांपा के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम खैरताल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अभियान के दौरान 300 से अधिक लोगों ने भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां भी की गईं। कार्यक्रम में गौतम रात्रे को जिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं को नवागढ़ ब्लॉक एवं जिला स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना तथा सामाजिक अधिकारों और न्याय की लड़ाई को और प्रभावी बनाना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी कमलेश लहरे एवं प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रेखराम सोनवानी प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र टंडन प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर प्रदेश संरक्षक दिलीप कश्यप बिलासपुर संभाग अध्यक्ष दीपक मनहर जिला अध्यक्ष जशवेन्द्र खूंटे, जिला उपाध्यक्ष मनीष कर्ष एवं संभाग सचिव सत्य प्रकाश की उपस्थिति रही। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनभागीदारी और समाज के प्रति समर्पण से आती है
ग्राम खैरताल में 300 से अधिक लोगों का संगठन से जुड़ना तथा नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अभियान से क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को गति देने और अधिक लोगों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की उम्मीद है।
भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ ने अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने तथा सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के लिए संघर्ष को निरंतर मजबूत करने का संकल्प दोहराया।


