रायपुर :- छत्तीसगढ़ के समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और संत परंपरा की गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 15 नवंबर 2026 को दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान में पंथी नृत्य का विशाल महाकुंभ भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में लगभग 3,000 नृतकों ने एक साथ पंथी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं 200 मांदरों की गूंजती थाप ने पूरे मैदान को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण से सराबोर कर दिया।
इस विशाल सांस्कृतिक महाकुंभ के आयोजनकर्ता श्री दिनेश चतुर्वेदी जी रहे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु, कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संस्कृति प्रेमी शामिल हुए। विशाल जनसमूह की उपस्थिति ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। पंथी नृत्य के माध्यम से संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा, समानता, मानवता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया गया। 3,000 नृतकों की सामूहिक प्रस्तुति और 200 मांदरों की एक साथ गूंजती थाप ने छत्तीसगढ़ की लोककला और सांस्कृतिक एकता की अद्भुत तस्वीर प्रस्तुत की।
यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान, लोकपरंपरा और सामाजिक एकजुटता का विराट प्रदर्शन रहा। कार्यक्रम की भव्य सफलता ने यह संदेश दिया कि हमारी लोकसंस्कृति और परंपराएं आज भी लोगों के दिलों में जीवंत हैं।
आयोजनकर्ता श्री दिनेश चतुर्वेदी जी एवं आयोजन से जुड़े समस्त सहयोगियों, कलाकारों और उपस्थित जनसमुदाय को इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलतापूर्वक संपन्नता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए


