जांजगीर चाम्पा :-बहुजन नायक एवं बहुजन आंदोलन के महानायक मान्यवर कांशीराम साहब जी की पुण्यतिथि के अवसर पर दिनांक 09/10/2026 को सतनाम भवन, राछा नवागढ़ में भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर एवं कैंडल जलाकर मान्यवर कांशीराम साहब जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सुरेन्द्र रत्नाकर, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ ने मान्यवर कांशीराम साहब जी के संघर्ष, त्याग और बहुजन समाज को संगठित करने के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन स्वाभिमान की विचारधारा को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मान्यवर कांशीराम साहब जी के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में शिक्षा, संगठन, जागरूकता और संवैधानिक अधिकारों के प्रति चेतना फैलाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करना और सामाजिक परिवर्तन के उनके मिशन को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में सुरेन्द्र रत्नाकर, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़, दिलीप कश्यप प्रदेश संरक्षक, मनीष कर्ष जिला उपाध्यक्ष जांजगीर, जश्वेंद खूंटे जिला अध्यक्ष, इतवारी खूंटे जिला संरक्षक प्रगतिशील सतनामी समाज, श्याम बर्मन वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, मेलाराम कर्ष, गुलशन भारद्वाज, अमित खूंटे, करण टंडन एवं धीरेन्द्र रत्नाकर सहित सैकड़ों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं बहुजन समाज के लोग उपस्थित रहे।


