Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम पर मनाया गया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस
- जांजगीर चाम्पा पटवारी संघ जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव सहित दो पटवारी निलंबित
- जांजगीर चाम्पा जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत के विकास कार्यों की ली समीक्षा बैठक
- खैरताल में भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ का महासदस्यता अभियान हुआ सम्पन्न, 300 से अधिक लोगों ने थामा संगठन का दामन
- नवागढ़ तहसीलदार उमाकांत जायसवाल पर लगे पैसे का लेनदेन कर रेत से लदे दो ट्रैक्टरों को छोड़े जाने का मामला :- भीम रेजिमेंट ने कलेक्टर को जाँच के लिए सौंपा ज्ञापन
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ मे सोनोग्राफी सेवा हुई बंद ,भीम रेजिमेंट ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
- मानवाधिकार आयोग की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, जिला जेल बंदी की मौत के मामले में 3 साल बाद हत्या का अपराध दर्ज
- न्यू ब्रिलियंट स्कूल कटौद में गरबा महोत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ
Author: Public Today News
जनपद पंचायत नवागढ़ में अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों हुए निर्विरोध निर्वाचित दोनों पद गए भाजपा के खाते में
जनपद पंचायत नवागढ़ में अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों हुए निर्विरोध निर्वाचित जांजगीर चाम्पा :- पूरे प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव संपन्न होने के बाद अब जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष की निर्वाचन का सिलसिला जारी है इसी कड़ी में आज जांजगीर चांपा जिला अंतर्गत जनपद पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ जिसमे अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों पद भाजपा के खाते मे गया जिसमे अध्यक्ष के रूप जनपद निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 गौद की जनपद सदस्य श्रीमती कांता कश्यप का निर्विरोध रूप से अध्यक्ष निर्वाचित हुई इसी कड़ी में…
नौकरी लगाने के नाम लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाह जांजगीर चाम्पा :- प्रार्थी नीतीश कुमार कश्यप निवासी नेगुरडीह थाना नवागढ़ के द्वारा दिनांक 16/6/2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया था, की आरोपियों के द्वारा दुर्ग में सेना में भर्ती निकला है कहकर अलग अलग व्यक्तियों से 10,59,000/रुपए की ठगी कर लिए थे, उक्त आरोपियों के द्वारा किसी का नौकरी नहीं लगवाए, प्रार्थी के द्वारा पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर, झूठे केश में फसाने की धमकी देने लगे जिस पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक…
स्व-सहायता समूह की महिलाएं दिशा भ्रमण के लिए रायपुर हुई रवाना जांजगीर-चांपा :- छ.ग. शासन द्वारा 08 मार्च 2025 तक राज्य स्तरीय महिला मड़ई मेला का आयोजन रायपुर में किया जा रहा है। जिसमें समस्त जिलांे के स्व-सहायता समूह द्वारा उत्पादित सामग्रियों के विक्रय हेतु प्रदर्शनी लगाई गयी है। जिसमें जिला जांजगीर-चांपा से भी स्टॉल लगाये गये है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले से 200 महिलाएं महिला मड़ई मेला कार्यक्रम एवं दिशा दर्शन भ्रमण के लिए रवाना किया गया। जिससे जिले की समूह की महिलाएं प्रदेश स्तर पर लगे स्टॉल की सामग्रियों का अवलोकन…
प्रभारी सिविल सर्जन दीपक जायसवाल के ऊपर लगे गंभीर आरोप जांजगीर-चांपा :- जिला चिकित्सालय एवं बीडीएम चिकित्सालय चांपा के डॉक्टर एवं कर्मचारियों द्वारा डॉ दीपक जायसवाल चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी सिविल सर्जन जिला अस्पताल जांजगीर को हटाने के संबंध में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है। कलेक्टर कार्यालय जांजगीर-चांपा से जारी पत्र के अनुसार प्रभारी सिविल सर्जन के विरूद्ध शिकायत के जांच हेतु तीन सदस्यीय दल गठित किया गया है। गठित दल में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती स्वाति वंदना सिसोदिया एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री भावना साहू को सदस्य बनाया गया है। जांच…
गुरु गद्दी की पूजा कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली और समृद्धि की कामना की रायपुर :- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला के पहले दिन गुरु गद्दी का दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर मेला समिति की मांग पर गिरौदपुरी मेले की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक स्थायी शेड निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंदिर में दर्शन…
नवागढ़ विकासखंड में 22 वर्ष की महिला बनी सरपंच जांजगीर चाम्पा :- राजनंदनी सिर्फ़ 22 साल की हैं। जिस उम्र में लोग ज़िंदगी में क्या करना है सोचना शुरू करते हैं। राजनंदनी ने अपना मुक़ाम पा लिया है। जांजगीर ज़िले नवागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत कुथुर ग्राम पंचायत के चुनाव में उन्हें सरपंच चुन लिया गया है। हालांकि राजनंदनी मानती हैं कि उनके लिए यह काम इतनी आसान नहीं होगी। वह चाहती हैं कि उन्होंने अपने लोगों से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा कर सकें, अपने लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर सकें। राजनंदनी ने मिडिया से बात करते हुए…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्वश्रेष्ठ सेल्फी को किया जाएगा सम्मानित जांजगीर-चांपा :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेल्फी विथ मदर कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि कॉन्टेस्ट अंतर्गत अपनी मां के साथ सेल्फी व फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट में रुेमसपिमूपजीउवजीमत हैसटैग के साथ जिला प्रशासन के सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक (@janjgirdist), एक्स (ट्विटर) (@janjgirdist) और इंस्टाग्राम (@janjgirdistt) को टैग करते हुए 07 मार्च शाम 05 बजे तक पोस्ट कर सकते है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्वश्रेष्ठ सेल्फी को सम्मानित किया जायेगा।
जनदर्शन में आज कुल 44 आवेदन हुए प्राप्त जांजगीर-चांपा :- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आज जनदर्शन में तहसील अकलतरा कि ग्राम हरदी निवासी श्री राम गोपाल साहू द्वारा राशन कार्ड बनवाने, ग्राम पंचायत परसाही (बाना) निवासी श्री अरविंद द्वारा किसान सम्मान…
जांजगीर चांपा :- जांजगीर चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप ने 100 बिस्तर जिला चिकित्सालय को 220 बिस्तर अस्पताल में अपग्रेड करने के लिए लोक स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से मांग किया था। उनकी मांग को पूर्ण करने का उन्होंने आश्वासन भी दिया था। जिसे छत्तीसगढ़ विधान सभा के बजट सत्र में स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा जांजगीर चांपा जिले में नवीन शासकीय नर्सिंग कॉलेज, भारतीय स्टेट बैंक के सामने 250 सीटर नालंदा परिसर का निर्माण, साइबर थाने के निर्माण की घोषणा की गई है। ब्यास कश्यप ने कहा कि बजट में स्वीकृति तो मिल जाती है लेकिन…
रायपुर :- वर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरतों को पूरा करता बजट विधानसभा में प्रस्तुत मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सूत्रवाक्य रखा, ज्ञान से गति की ओर, पिछले बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं के लिए फोकस रखा था, अब इन्हें आगे बढ़ाने गति अर्थात सुशासन, बुनियादी ढांचे में तेजी, तकनीक और औद्योगिक विकास पर होगा जोर अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर अटल निर्माण वर्ष के अनुरूप पूंजीगत व्यय पर 26 हजार करोड़ रुपए से अधिक का हमने रखा बजट, नदियों को जोड़ना उनका था सपना, इसे करेंगे साकार युवाओं के लिए उद्यम और रोजगार के नए…
Address –
Village – Gangajal, Post – Misda, Block – Nawagarh, Dist – Janjgir Champa, Pin Code – 495557
Email – ratnakarrajendra57@gmail.com

Rajendra kumar ratnakar
Editor
Mobile – 9179510645
Important Link
© 2025 Public Today News. Designed by Nimble Technology.
