जांजगीर चांपा :- जांजगीर चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप ने 100 बिस्तर जिला चिकित्सालय को 220 बिस्तर अस्पताल में अपग्रेड करने के लिए लोक स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से मांग किया था। उनकी मांग को पूर्ण करने का उन्होंने आश्वासन भी दिया था। जिसे छत्तीसगढ़ विधान सभा के बजट सत्र में स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा जांजगीर चांपा जिले में नवीन शासकीय नर्सिंग कॉलेज, भारतीय स्टेट बैंक के सामने 250 सीटर नालंदा परिसर का निर्माण, साइबर थाने के निर्माण की घोषणा की गई है।
ब्यास कश्यप ने कहा कि बजट में स्वीकृति तो मिल जाती है लेकिन इनकी प्रशासकीय स्वीकृति नहीं मिल पाती है जिसके कारण कार्य प्रारंभ ही नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि पिछले बजट सत्र 2024-25 में स्वीकृत कार्यों के लिए आज दिनांक तक प्रशासकीय स्वीकृति जारी नहीं हो सकी है जो काफी निराशाजनक है। पिछले बजट में लोक हित के कार्य जैसे नैला रेलवे पश्चिम केबिन में ओवर ब्रिज का निर्माण, चांपा में हसदेव नदी पर नवीन पुल निर्माण, नवागढ़ में सर्किट हाउस निर्माण की घोषणा की गई थी जिसका आज दिनांक तक प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी नहीं किया गया, तथा कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। कहीं वर्तमान बजट की घोषणाएं भी सिर्फ घोषणा बनकर न रह जाए।
उन्होंने इसे निराशाजनक बजट कहा है। इस बजट में कृषि एवं किसानों के लिए कुछ नहीं है। राज्य के युवा एवं बेरोजगारों के साथ छलावा हुआ है। 10 हजार भर्ती की घोषणा ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। एक अकेले शिक्षा विभाग में 33 हजार से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं जिन्हें भरे जाने की आस प्रदेश के युवाओं को थी। वित्त मंत्री ने कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा तो की परन्तु केंद्र के समान न तो देय तिथि से देने की घोषणा की न ही डीए के एरियर्स की घोषणा की। इससे प्रदेश के कर्मचारी वर्ग खासे नाराज हैं।
Trending
- ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम पर मनाया गया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस
- जांजगीर चाम्पा पटवारी संघ जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव सहित दो पटवारी निलंबित
- जांजगीर चाम्पा जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत के विकास कार्यों की ली समीक्षा बैठक
- खैरताल में भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ का महासदस्यता अभियान हुआ सम्पन्न, 300 से अधिक लोगों ने थामा संगठन का दामन
- नवागढ़ तहसीलदार उमाकांत जायसवाल पर लगे पैसे का लेनदेन कर रेत से लदे दो ट्रैक्टरों को छोड़े जाने का मामला :- भीम रेजिमेंट ने कलेक्टर को जाँच के लिए सौंपा ज्ञापन
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ मे सोनोग्राफी सेवा हुई बंद ,भीम रेजिमेंट ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
- मानवाधिकार आयोग की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, जिला जेल बंदी की मौत के मामले में 3 साल बाद हत्या का अपराध दर्ज
- न्यू ब्रिलियंट स्कूल कटौद में गरबा महोत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ


