जांजगीर-चांपा:- जांजगीर चांपा जिला अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में सोनोग्राफी मशीन पूर्व मे संचालित थी जो बीते कुछ महीनो से बंद पड़ी है, इससे गर्भवती महिलाओं एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक जांच के लिए लोगों को निजी अस्पतालों एवं दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में जाना पड़ रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।

इस गंभीर समस्या को लेकर भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ ने जिला कलेक्टर, जांजगीर-चांपा को ज्ञापन सौंपकर 10 दिनों के भीतर सोनोग्राफी सुविधा बहाल करने की मांग की है।
भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर ने कहा कि सरकारी अस्पताल में मशीन उपलब्ध होने के बावजूद आवश्यक स्टाफ की कमी से सुविधा बंद रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसका सबसे अधिक असर गर्भवती महिलाओं और गरीब परिवारों पर पड़ रहा है। स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
संगठन ने आवेदन दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर सोनोग्राफी सुविधा शुरू नहीं की गई, तो भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ जिला प्रशासन के खिलाफ लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इसकी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
जिसमें सुरेन्द्र रत्नाकर, प्रदेश उपाध्यक्ष; दिलीप कश्यप, प्रदेश संरक्षक; मनीष कर्ष, जिला उपाध्यक्ष जांजगीर; सूरज खटकर, युवा प्रकोष्ठ सचिव; करण टंडन, विक्रम सांडे एवं आशीष गौतम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


