<p>&nbsp&semi;<&sol;p>&NewLine;<p>जांजगीर-चांपा 07 मई 2026। जिले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों&comma; उन्नत बीजों तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से &OpenCurlyDoubleQuote;विकसित कृषि संकल्प अभियान” की शुरुआत की गई। यह अभियान 5 मई से 20 मई तक जिलेभर में संचालित होगा। अभियान के तहत कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर&comma; संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर&comma; कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक श्री खेमादास महंत सहित कृषि एवं समवर्गीय विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;<p>उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने बताया कि अभियान के माध्यम से कृषि विभाग की टीम प्रत्येक विकासखंड के गांव-गांव पहुंचकर किसानों को खरीफ मौसम की तैयारी&comma; उन्नत बीजों के उपयोग&comma; संतुलित उर्वरक प्रबंधन&comma; हरी खाद&comma; जैव उर्वरकों&comma; नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के प्रयोग के संबंध में जानकारी देगी। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि&comma; फसल बीमा योजना&comma; पीएम-आशा योजना अंतर्गत फसल विविधिकरण&comma; आधुनिक कृषि यंत्रों तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरकों के उपयोग तथा फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों के संबंध में भी किसानों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषि एवं समवर्गीय विभागों के अधिकारियों के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र के विषय विशेषज्ञ गांवों में पहुंचकर किसानों को प्रत्यक्ष मार्गदर्शन देंगे। इसके अलावा दलहन&comma; तिलहन एवं अन्य फसलों के उत्पादन बढ़ाने के उपायों की भी जानकारी दी जाएगी&comma; ताकि किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि कर सकें।<&sol;p>&NewLine;

Share.

Rajendra Kumar Ratnakar

Address  – 
Village – Gangajal, Post – Misda, Block – Nawagarh, Dist – Janjgir Champa, Pin Code – 495557

Email – ratnakarrajendra57@gmail.com

Rajendra kumar ratnakar

Editor

Mobile – 9179510645

© 2025 Public Today News. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version