<p>&nbsp&semi;<&sol;p>&NewLine;<p>जांजगीर-चांपा। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने छत्तीसगढ़ में विभिन्न सरकारी पदों की भर्ती प्रक्रिया को जिला स्तर के बजाय राज्य स्तर पर कराने की मांग की है। समाज की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपकर भर्ती में आरक्षण नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।<&sol;p>&NewLine;<p>ज्ञापन में बताया गया है कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में सहायक ग्रेड-03 के 100 पद और पटवारी के 200 पदों सहित अन्य विभागों में विज्ञापित पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है। समाज का कहना है कि कई पदों की भर्ती के लिए जिला कलेक्टरों एवं नगर पालिका&sol;नगर निगमों को अलग-अलग भर्ती कराने के लिए अधिकृत किया गया है।<&sol;p>&NewLine;<p>समाज ने कहा कि जिला स्तर पर भर्ती होने से 100 बिंदु आरक्षण रोस्टर का पालन प्रभावित हो सकता है। इससे अनुसूचित जाति के लिए निर्धारित 12 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति के लिए 32 प्रतिशत आरक्षण का लाभ पात्र अभ्यर्थियों को नहीं मिल पाने की आशंका है। <span style&equals;"font-size&colon; 14px&semi;">ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि उक्त पद राज्य स्तरीय सेवा के हैं&comma; इसलिए इनकी भर्ती भी पूरे प्रदेश में एक समान प्रक्रिया के तहत राज्य स्तर पर की जानी चाहिए। इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और मेरिट प्रभावित नहीं होगी तथा सभी वर्गों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिल सकेगा।<&sol;span><&sol;p>&NewLine;<p>प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इन पदों की भर्ती जिला स्तर पर न कराकर राज्य स्तर पर केंद्रीकृत एजेंसी के माध्यम से&comma; आरक्षण नियमों का पालन करते हुए कराई जाए।<&sol;p>&NewLine;<p>इस दौरान प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष भूषण खटकर&comma;प्रदेश कार्यकारणी सदस्य डमरू प्रसाद मनहर&comma;यादराम हिरवानी कोषाध्यक्ष गुहाराम खूंटे&comma; इतवारी खूंटे&comma; मुकेश रात्रे&comma; विभीषन पात्रे&comma;चीनी लाल खूंटे&comma;अजित बंजारे&comma;शशि प्रताप टांडे&comma;शत्रुहन पाटले&comma; शनि सूर्यवंशी&comma; अर्जुन सरकार&comma; श्याम बर्मन&comma; दीपक मनहर&comma; सुरेंदर लहरे&comma;मनी बघेल&comma;डॉ दिलीप बर्मन&comma;रम्हैंया खूंटे&comma; जगदीश बंजारे&comma; व्यारेलाल जाँगड़े&comma; बेदराम खुटे&comma; जगदीश खाण्डे&comma; चन्द्रशेखर मिरचन्य&comma; संभु कुर्रे&comma; सहेत्रु खन्ना&comma; मदन मनहर&comma; निराला गुरु जी&comma; विजय मनहर&comma;सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं पदाधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता&comma; बुद्धिजीवी मौजद रहें&excl;<&sol;p>&NewLine;

Share.

Rajendra Kumar Ratnakar

Address  – 
Village – Gangajal, Post – Misda, Block – Nawagarh, Dist – Janjgir Champa, Pin Code – 495557

Email – ratnakarrajendra57@gmail.com

Rajendra kumar ratnakar

Editor

Mobile – 9179510645

© 2025 Public Today News. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version