<p>&nbsp&semi;<&sol;p>&NewLine;<p>जांजगीर &&num;8211&semi; चांपा &colon;-  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं आई डी&period;एस&period;पी&period; जिला सर्विलेस इकाई जिला जाजगीर-चापा द्वारा जिले वासियों से स्क्रब टाइफस बीमारी से बचाव एवं रोकथाम हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है। स्क्रब टाइफस एक संक्रामक बीमारी है&comma; यह रोग Oriemtia tsutsugamushi नामक जीवाणु से होता है&comma; जो संक्रमित चिगर माइट &lpar;छोटे कीड़े&rpar; के काटने से फैलता है&comma; जो झाडियों&comma; घास एवं खेतों में पनपते है। हाल ही के मौसम में Scrub Typhus रोग के मामले सामने आ रहे है। समय पर पहचान और उपचार से इस बीमारी को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है।<&sol;p>&NewLine;<h1>किन लक्षणों में स्क्रब टाइफस पर संदेह करें&quest;<&sol;h1>&NewLine;<p>निम्न लक्षणों वाले मरीजों में विशेष रूप से स्क्रब टाइफस की संभावना पर विचार किया जाए- लगातार तेज बुखार&comma;सिरदर्द एवं ठंड लगना&comma; शरीर में दर्द एवं अत्यधिक कमजोरी&comma; भूख कम लगना&comma; लिम्फ नोड में सूजन&comma; आँखों में लालिमा&comma; त्वचा पर दाने&sol;रैश काटने के स्थान पर काला धाय&sol;पपड़ी &lpar;Eschar&rpar; कृ यदि उपस्थित हो। गंभीर मामलों में सांस लेने में तकलीफ&comma; चेतना में बदलाव&comma; पीलिया&comma; पेशाब कम होना अथवा अन्य अंगों की कार्यक्षमता में कमी। महत्वपूर्ण Eschar का न होना स्क्रब टाइफस को नकारता नहीं है।<&sol;p>&NewLine;<h2><span style&equals;"font-size&colon; 14px&semi;">रोकथाम एवं बचाव<&sol;span><&sol;h2>&NewLine;<p>जनसामान्य को निम्न सावधानियां अपनाने की सलाह दी जाए- झाडी&sol;घास वाले क्षेत्रों में जाते समय पूरी बांह के कपडे&comma; फुल पैट एवं जूते पहने। खुले शरीर को माइट&sol;कीट repellent से सुरक्षित रखें। खेत&comma; झाड़ियों एवं घास वाले क्षेत्री में अनावश्यक संपर्क से बचे। संभावित मन्चवेनतम के बाद शरीर एवं कपड़ों की अच्छी तराई करें। घर के आसपास अनावश्यक झाडियां एवं धनी वनस्पति हटाएं। पशु शेड&sol;बाड़े की नियमित सफाई करें। चूहों एवं अन्य rodent की संख्या को नियंत्रित करने के उपाय करें।<&sol;p>&NewLine;<h3>जांच<&sol;h3>&NewLine;<p>उपलब्ध संसाधनों के अनुसार निम्न जांचों का उपयोग किया जा सकता है- Weil&amp&semi;Felix test&comma; ELISA&comma; ECR&comma; अन्य कारणों जैसे मलेरिया&comma; डेंगू एवं टाइ‌फाइड को clinical परिस्थिति के अनुसार differential diagnosis में ध्यान में रखा जाए।<&sol;p>&NewLine;<p>&nbsp&semi;<&sol;p>&NewLine;<p>चिकित्सकीय प्रबंधन<&sol;p>&NewLine;<p>ऐसे बुखार के मरीजों में चिकित्सक द्वारा clinical suspicion के आधार पर समय पर उपचार प्रारंभ किया जाए। राष्ट्रीय गाइडलाइन के अनुसार-<&sol;p>&NewLine;<p>वयस्क &lpar;&gt&semi;45 kg&rpar; Doxycycline 200 mg&sol;day&comma; दो विभाजित खुराकों में 7 दिन -Azithromycin 500 mg once daily&comma; 5 दिन<&sol;p>&NewLine;<p>बच्चे &lpar;&lt&semi;45 kg&rpar; Doxycycline 4-5 mg&sol;kg&sol;day&comma; दो विभाजित खुराकों में या Azithromycin 10 mg&sol;kg&sol;day&comma; 5 दिन<&sol;p>&NewLine;<p>गर्भवती महिला Azithromycin 500 mg&sol;day&comma; 5 दिन गर्भावस्था में Azithromycin को प्राथमिकता दी जाती है।<&sol;p>&NewLine;<p>दवा की अंतिम मात्रा&comma; contraindication तथा उपचार अवधि मरीज की clinical स्थिति के अनुसार चिकित्सक द्वारा निर्धारित की जाए।<&sol;p>&NewLine;<p>आम नागरिकों से अपिल क्या करें यदि लक्षण दिखें &quest;<&sol;p>&NewLine;<p>किसी भी प्रकार तेज बुखार या उपरोक्त लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में संपर्क करें। स्वयं दयां न लें&comma; केवल चिकित्सक की सलाह से ही इलाज कराएँ।<&sol;p>&NewLine;<p>जिला स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों से अपील करता है किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें समय पर चिकित्सा सुविधा लें और सावधानी बरतें। Scrub Typhus का इलाज उपलब्ध है और शीघ्र उपचार से रोगी पूर्णतः स्वस्थ्य हो सकता है।<&sol;p>&NewLine;

Share.

Rajendra Kumar Ratnakar

Address  – 
Village – Gangajal, Post – Misda, Block – Nawagarh, Dist – Janjgir Champa, Pin Code – 495557

Email – ratnakarrajendra57@gmail.com

Rajendra kumar ratnakar

Editor

Mobile – 9179510645

© 2025 Public Today News. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version