<h1><span style&equals;"font-size&colon; 14px&semi;">योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैंकर्स को दिए सख्त निर्देश<&sol;span><&sol;h1>&NewLine;<p>&nbsp&semi;<&sol;p>&NewLine;<p>जांजगीर-चांपा&comma; 02 मार्च 2026&sol; कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार एवं परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न हितग्राहीमूलक&comma; विकास एवं रोजगारमूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित बैंक अधिकारियों को योजनाओं के प्रकरणों में शत-प्रतिशत स्वीकृति और सहायता ऋण राशि के समयबद्ध वितरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समस्त बैंकर्स को निर्देशित किया है कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्राथमिकता के साथ कार्य करें तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्त होने के पहले तक मिशन मोड में लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।<&sol;p>&NewLine;<p>कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुँचे। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन&comma; प्रधानमंत्री मुद्रा योजना&comma; प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना जैसे कार्यक्रम स्वरोजगार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न बैंक शाखा प्रबंधकों को लंबित प्रकरणों के निराकरण मे समयसीमा में पूर्ण करने व आपसी समन्वय से कार्य करने में निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएम विश्वकर्मा योजना&comma; प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना&comma; प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना&comma; प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा पीएम स्वनिधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त&comma; आधार सीडिंग के कार्य और ई-केवाईसी में पूर्ण करने और वित्तीय फ्रॉड से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाने कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्योग उन्नयन योजना&comma; रोजगार सृजन योजना&comma; आजीविका मिशन&comma; जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति&comma; पीएमएमवाय और पीएमस्वनिधि जैसी योजनाओं की प्रगति तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा भेजे गए प्रकरणों की स्थिति की भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को ऋण मेला आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।<&sol;p>&NewLine;<p>कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष में अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों में अनावश्यक हितग्राहियों को परेशान न किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना से संबंधित हितग्राहियों के ऋण &lpar;लोन&rpar; प्रकरणों में किसी प्रकार की लंबित स्थिति नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और बैंकों को निर्देश दिए कि हितग्राहियों की ऋण संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे&comma; रिजर्व बैंक&comma; लीड बैंक एवं अन्य बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Share.

Rajendra Kumar Ratnakar

Address  – 
Village – Gangajal, Post – Misda, Block – Nawagarh, Dist – Janjgir Champa, Pin Code – 495557

Email – ratnakarrajendra57@gmail.com

Rajendra kumar ratnakar

Editor

Mobile – 9179510645

© 2025 Public Today News. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version