जांजगीर चाम्पा :- जनसेवा का असली उद्देश्य जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान सुनिश्चित करना है। इसी भावना के साथ पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश ने आज पामगढ़ स्थित अपने कार्यालय में क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों एवं आत्मीयजनों से मुलाकात कर उनसे आत्मीय संवाद किया।
इस दौरान विधायक ने प्रत्येक व्यक्ति की बात को गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना। क्षेत्रवासियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न मांगों, समस्याओं और आवश्यकताओं को उनके समक्ष रखा। विधायक श्रीमती हरबंश ने सभी की बातों को प्राथमिकता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर सकारात्मक पहल करने तथा समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कराने का भरोसा दिलाया,विधायक की सहज उपलब्धता और आत्मीय व्यवहार से मुलाकात करने पहुंचे लोगों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सीधा संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ ही विकास कार्यों को नई दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
श्रीमती शेषराज हरबंश की यह पहल बताती है कि जनता की अपेक्षाओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहना ही जनप्रतिनिधित्व की वास्तविक पहचान है।


