<p><span style&equals;"font-size&colon; 14px&semi;">जांजगीर चाम्पा &colon;- जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस ने जिले में पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। इस प्रशासनिक कार्रवाई के तहत 106 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पदस्थ किया गया है।<&sol;span><&sol;p>&NewLine;<p>पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार&comma; लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों को विशेष रूप से स्थानांतरित किया गया है। लगभग तीन वर्षों से एक ही जगह पदस्थ पुलिस कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं&comma; जिससे कार्य प्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता लाई जा सके।<span style&equals;"font-size&colon; 14px&semi;"> <&sol;span><&sol;p>&NewLine;<h1><&sol;h1>&NewLine;<p>जिले के महिला थाना में 11 अधिकारी एवं कर्मचारियों की नई नियुक्ति की गई है। महिला थाना का प्रभार उपनिरीक्षक सी&period; टोप्पो को सौंपा गया है&comma; जो अब थाना प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे<&sol;p>&NewLine;<p>&colon;-सूची देखे-&colon;<&sol;p>&NewLine;<p><a href&equals;"https&colon;&sol;&sol;publictodaynews&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;03&sol;स्थानांतरण-आदेश-दिनांक-25-03-2026&period;pdf">स्थानांतरण आदेश दिनांक 25-03-2026<&sol;a><&sol;p>&NewLine;<h2>रिस्पॉन्स टीम में भी बदलाव<&sol;h2>&NewLine;<p>आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिले की रिस्पॉन्स टीम के कर्मचारियों में भी बदलाव किया गया है। इससे जनता को बेहतर और तेज़ सेवा मिल सकेगी। <span style&equals;"font-size&colon; 14px&semi;">पुलिस विभाग के इस कदम को कानून-व्यवस्था में कसावट लाने और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के समय-समय पर किए जाने वाले तबादले से कार्य में नई ऊर्जा और जवाबदेही बढ़ती है।।<&sol;span><&sol;p>&NewLine;

Share.

Rajendra Kumar Ratnakar

Address  – 
Village – Gangajal, Post – Misda, Block – Nawagarh, Dist – Janjgir Champa, Pin Code – 495557

Email – ratnakarrajendra57@gmail.com

Rajendra kumar ratnakar

Editor

Mobile – 9179510645

© 2025 Public Today News. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version