<p>&nbsp&semi;<&sol;p>&NewLine;<p>जांजगीर-चांपा&colon;- कमीशनर श्री सुनील जैन ने आज जिले के करूमहू और बनारी में चल रहे डिजीटल क्रॉप सर्वे एवं पीव्ही ऐप के माध्यम से किये जा रहे भौतिक सत्यापन का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सर्वे कार्य की प्रगति एवं किसानों के खेतों में दर्ज की जा रही फसलों की जानकारी का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सर्वे कार्य की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे&comma; एसडीमए जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान&comma; एसडीएम अकलतरा श्री सुमित बघेल&comma; अधीक्षक भू-अभिलेख श्री विनय पटेल&comma; तहसीलदार श्री शशिभूषण सोनी&comma; तहसीलदार अकलतरा श्री अविनाश चौहान सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;<p>संभागायुक्त श्री जैन ने कहा कि डिजीटल क्रॉप सर्वे के दौरान खेतों में बोई गई फसल की वास्तविक स्थिति के अनुरूप ही एंट्री की जाए। सर्वे के दौरान फसल संबंधी जानकारी दर्ज करते समय विशेष सावधानी बरतें&comma; ताकि एंट्री में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होंने कहा कि सर्वे में दर्ज की जा रही जानकारी की शुद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है&comma; इसलिए प्रत्येक खसरे का भौतिक स्थिति के अनुरूप सत्यापन करते हुए सही जानकारी दर्ज की जाए। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने पड़त भूमि का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन खेतों में वर्तमान में कोई फसल नहीं बोई गई है&comma; ऐसे खसरों को वास्तविक स्थिति के अनुसार पड़त भूमि के रूप में ही दर्ज किया जाए। उन्होंने सत्यापन में किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा भिन्नता पाये जाने पर तत्काल पुनः सर्वे कर सही प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने डिजीटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत अभी शेष खसरों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।<&sol;p>&NewLine;

Share.

Rajendra Kumar Ratnakar

Address  – 
Village – Gangajal, Post – Misda, Block – Nawagarh, Dist – Janjgir Champa, Pin Code – 495557

Email – ratnakarrajendra57@gmail.com

Rajendra kumar ratnakar

Editor

Mobile – 9179510645

© 2025 Public Today News. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version