जांजगीर-चांपा 17 जून 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 19 जून 2026 दिन शुक्रवार को सायं 3.30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आहूत की गई है। बैठक में रबी सिंचाई की समीक्षा एवं आगामी खरीफ सिंचाई कार्यक्रम 2026 तथा खाद बीज की उपलब्धता पर चर्चा की जाएगी। सचिव जिला जल उपयोगिता समिति एवं कार्यपालन अभियंता हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर ने जिले के कृषक संगठनों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि बैठक में भाग लेकर अपना सुझाव रखकर कार्यक्रम निर्धारण में सहयोग प्रदान करें।


