Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के ब्लॉक पदाधिकारियों का शपथ समारोह हुआ सम्पन्न
- ग्राम पंचायत किरित की ऐतिहासिक पहल, मेधावी विद्यार्थियों को मिला हवाई यात्रा का अनोखा उपहार
- स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार
- नगर पंचायत खरौद में पुलिस आउट पोस्ट का हुआ शुभारंभ
- जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयो मे मारपीट, दोनों भाई गिरफ्तार
- भीम रेजिमेंट की जनहित मुहिम का बड़ा असर, जांजगीर-चांपा में सिटी बस सेवा शुरू कराने की प्रक्रिया तेज
- ग्राम पंचायत ठाकुरदिया में फर्जीवाड़े का आरोप, जनपद पंचायत सीईओ को सौंपा विस्तृत शिकायत पत्र, जांच की उठी मांग
- बिजली समस्या पर जांजगीर कलेक्टर सख्त, शिकायत मिलते ही तत्काल समाधान के निर्देश
Author: Public Today News
सभी अधिकारी-कर्मचारी सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना सुनिश्चित करें – कलेक्टर जांजगीर-चांपा 04 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 07 अगस्त 2025 गुरूवार को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक जिले में प्रस्तावित है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आवश्यक तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि सभी तैयारी समय पर पूर्ण की जाए। कलेक्टर ने हेलीपेड, बेरिकेटिंग, मीटिंग से संबंधित प्रेजेंटेशन, माईक, बैठक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, सुरक्षा…
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक शिवरीनारायण मे हुआ सम्पन्न जांजगीर चाम्पा :- छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक शिवरीनारायण विश्राम गृह में संपन्न हुई। यह बैठक संरक्षक श्री टी.एस. सिंह कंवर के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में संभाग अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शनि सूर्यवंशी ने की। बैठक़ मे नवागढ़ ब्लाक स्तरीय पदाधिकारी नियुक्त किये गए जिसमे नवागढ़ ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र रत्नाकर, उपाध्यक्ष अशोक कर्ष, संरक्षक भरत चौहान, कोषाध्यक्ष आशीष कश्यप है
जांजगीर चाम्पा :- छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक शिवरीनारायण विश्राम गृह में संपन्न हुई। यह बैठक संरक्षक श्री टी.एस. सिंह कंवर के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में संभाग अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शनि सूर्यवंशी ने की इस अवसर पर संभाग उपाध्यक्ष धनवीर जाहिरे, संभाग महासचिव नवीन जांगड़े, वरिष्ठ पत्रकार शशि प्रताप टांडे जिला महासचिव पंकज कुर्रे सहित जिला एवं तहसील स्तरीय पदाधिकारी और जिले के सम्माननीय वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन…
जांजगीर-चांपा 01 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर 01 से 07 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह का आयोजन जिले के समस्त परियोजना के आगनबाडी केंद्रो में आयोजित किया जा रहा है। जिला कार्यकम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य शिशुओं को कुपोषण से बचाना और उनके मानसिक शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है। विश्व स्तनपान दिवस थीम ‘‘स्तनपान को प्राथमिकता दे स्थायी सहायता प्रणालियां बनाएं‘‘ है। थीम अनुसार शिशु वती माताओं को स्तनपान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को बताया गया…
एसएसजी 2025 मोबाइल ऐप के माध्यम से दे सकते हैं फीडबैक जांजगीर-चांपा 31 जुलाई 2025/ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 का आयोजन भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय स्तर का सर्वेक्षण 25 जून से 14 अगस्त 2025 तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों की स्वच्छता व्यवस्था का आकलन कर उन्हें रैंकिंग देना है। जिले और राज्य की रैंकिंग इसी के आधार पर तय की जाएगी। ग्राम पंचायतों में ग्रामीण एसएसजी 2025 मोबाइल ऐप के माध्यम से दे सकते हैं अपना फीडबैक दे…
आरोपी के विरूद्ध धारा 137(2), 87, 64, 64(2)(एम),65(1) बी.एन.एस. 04, 06 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जांजगीर चाम्पा :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अज्ञात आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 16.07.2025 को थाना पामगढ मे अपराध क्रमांक 278/24 धारा 137(2) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना दौरान अपह़त नाबालिक बालिका को आरोपी विजय कुमार सागर…
जांजगीर चाम्पा :- पुलिस का बर्बरता पूर्वक चेहरा एक बार फिर नजर आया जहां बम्हनीडीह थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सुनील टैगोर द्वारा आरोपी ठाकुर सिंह चंद्रहास से मारपीट करने का मामला सामने आया जिस पर जांजगीर एसपी विजय पांडे सहायक उप निरीक्षक सुनील टैगोर को तत्काल निलंबित कर दिया गया
जांजगीर चाम्पा :- नागपंचमी पर आस्था का अद्भुत दृश्य जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड नवागढ़ ग्राम पंचायत भटली के आश्रित ग्राम बर्रा बिरातिया बाबा की धरा मैं नाग पंचमी के अवसर पर श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते है, मान्यता है कि यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना बाबा बिरातिया अवश्य पूर्व करते हैं मिली जानकारी के अनुसार यह मेला बीते 25 वर्षों से लग रहा है और यहां लोग अपना मनोकामना पूरी कराने की इच्छा से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को खीर पुड़ी का प्रसाद का भी वितरण करते है
शासन से 2 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति, जिले के स्कूलों में होगा व्यापक मरम्मत और जीर्णाेद्धार कार्य जांजगीर-चांपा, 28 जुलाई 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और सुसज्जित करने का कार्य तेज़ी से जारी है। उनके नेतृत्व में प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक की शालाओं में अधोसंरचना को बेहतर बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। शासन ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से जिले के स्कूलों में मरम्मत, जीर्णाेद्धार और आवश्यक निर्माण कार्यों की मंजूरी प्रदान की है। शासन की इस स्वीकृति…
जिला मिशन समन्वयक श्री राजकुमार तिवारी को बनाया प्रभारी प्राचार्य जांजगीर-चांपा, 28 जुलाई 2025। श्री अमित मेसी व्याख्याता एल.बी. (अंग्रेजी) शासकीय हाईस्कूल सिंउड़ को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ के प्रभारी प्राचार्य के रूप में आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से कार्य करने के लिए पदस्थ किया गया था। चूंकि शास. हाईस्कूल सिंउड़ में अंग्रेजी विषय का शिक्षक नहीं होने से बच्चों का अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए श्री अमित मेसी को उनके मूल शाला शासकीय हाईस्कूल सिंउड हेतु तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री जन्मेजय…
Address –
Village – Gangajal, Post – Misda, Block – Nawagarh, Dist – Janjgir Champa, Pin Code – 495557
Email – ratnakarrajendra57@gmail.com

Rajendra kumar ratnakar
Editor
Mobile – 9179510645
Important Link
© 2025 Public Today News. Designed by Nimble Technology.
