जांजगीर चाम्पा :- जांजगीर चाम्पा जिला अंतर्गत नगर पंचायत नवागढ़ इन दिनों में दो महिलाओ के बीच अवैध जमीन विवाद को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है, ज्ञात हो कि बीते सोमवार से एक महिला विमला कौशिक अवैध निर्माण की बात को लेकर तहसील परिसर नवागढ़ के सामने भूख हड़ताल पर बैठी हुई है
लेकिन आज दिनांक 20/08/2026 को हड़ताली महिला एवं उसके पति पर अवैध रुपए की लेनदेन मामले और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हीराबाई चेलक द्वारा विमला कौशिक के नाम पर तहसीलदार नवागढ़ को शिकायत किया गया है जिसमें कहा गया है कि विमल कौशिक के पति सीताराम कौशिक द्वारा ही उसे जमीन को हमें खरीदने एवं घर बनाने के लिए कहा गया था जिसके उपरांत हमने उसे जमीन को खरीद कर बनाया है अब वही सीताराम एवं विमला कौशिक द्वारा तुम्हारे लेटर का पानी मेरे घर में आ रहा है कह कर झूठे आरोप लगाते हुए हरजाने एवं पैसे की मांग किया जा रहा है जिससे मैं मानसिक में शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रही हूं ,
प्रशासन से निवेदन है कि उक्त कौशिक दम्पत्ति पर उचित कार्यवाही करने कि कष्ट करे


