सरपंच श्रीमती रेवती राजन पात्रे की अभिनव सोच बनी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय
जांजगीर-चांपा:- ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में ग्राम पंचायत किरित ने एक मिसाल पेश की है। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रेवती राजन पात्रे ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें हवाई यात्रा का अनूठा उपहार देकर सम्मानित किया।
घोषणा को किया साकार, विद्यार्थियों को कराया विमान से सफर
ग्राम्य भारती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, किरित के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप रायपुर से हैदराबाद तथा हैदराबाद से शिरडी तक हवाई यात्रा कराई गई। यह अनुभव विद्यार्थियों के लिए जीवनभर की यादगार उपलब्धि बन गया।मेधावी विद्यार्थियों का बढ़ा आत्मविश्वास, शिक्षा के प्रति मिला नया उत्साह ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों के लिए पहली बार विमान यात्रा का अवसर मिलने से उनमें आत्मविश्वास और उत्साह का संचार हुआ। इस पहल का उद्देश्य केवल पुरस्कार देना नहीं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है, ताकि शिक्षा के प्रति प्रतिस्पर्धा और लगन बढ़े
इन विद्यार्थियों को मिला सम्मान
अमित कुमार श्रीवास, पिता श्री उजित कुमार श्रीवास — 92.83%
मनकुमारी चौहान, पिता श्री रामगिलास चौहान — 92.16%
सिप्पी साहू, पिता श्री देवलाल साहू — 92.00%
ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में बनी प्रेरणादायक मिसाल
सरपंच श्रीमती रेवती राजन पात्रे की इस अनूठी पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। ग्रामीणों, अभिभावकों और शिक्षकों का कहना है कि यदि अन्य पंचायतें भी इस प्रकार मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करें, तो ग्रामीण अंचलों में शिक्षा का स्तर और विद्यार्थियों का मनोबल दोनों नई ऊँचाइयों तक पहुँच सकते हैं।
शिक्षा को सम्मान, प्रतिभा को पहचान
ग्राम पंचायत किरित का यह प्रयास केवल तीन विद्यार्थियों का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह संदेश है कि मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान अवश्य मिलता है। यह पहल आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने वाला एक अनुकरणीय उदाहरण बन गई है।
Trending
- ग्राम पंचायत किरित की ऐतिहासिक पहल, मेधावी विद्यार्थियों को मिला हवाई यात्रा का अनोखा उपहार
- स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार
- नगर पंचायत खरौद में पुलिस आउट पोस्ट का हुआ शुभारंभ
- जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयो मे मारपीट, दोनों भाई गिरफ्तार
- भीम रेजिमेंट की जनहित मुहिम का बड़ा असर, जांजगीर-चांपा में सिटी बस सेवा शुरू कराने की प्रक्रिया तेज
- ग्राम पंचायत ठाकुरदिया में फर्जीवाड़े का आरोप, जनपद पंचायत सीईओ को सौंपा विस्तृत शिकायत पत्र, जांच की उठी मांग
- बिजली समस्या पर जांजगीर कलेक्टर सख्त, शिकायत मिलते ही तत्काल समाधान के निर्देश
- नवागढ़ शिक्षा स्थायी समिति की बैठक हुई सम्पन्न


