जांजगीर-चांपा:- नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं समस्त पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 2 जुलाई 2026 गुरुवार को प्रातः 10.30 बजे आई.टी.आई. ग्राउंड, बम्हनीडीह में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रमेश कुमार डडसेना एवं समस्त नवनिर्वाचित पार्षदगण शपथ लेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव करेंगे। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, कौशल विकास एवं तकनीकि शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगे। कार्यक्रम में विधायक श्री किरण सिंह देव छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, जैजैपुर विधायक श्री बालेश्वर साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव श्री अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी उपस्थित रहेंगे।


