जांजगीर चाम्पा :- जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह को जल संसाधन विभाग के उप सचिव द्वारा निलंबित कर दिया गया है अपने अधीनस्थ कार्यरत ड्राइवर से गाली गलौज एवं दंतेवाड़ा ट्रांसफर की धमकी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति अभद्र टिप्पणी का आडियो वायरल होने के पश्चात अपर कलेक्टर द्वारा जांच के उपरांत राज्य सरकार को कलेक्टर द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजी गई थी
जिसके ऊपर कार्यवाही करते हुए निलंबित कर उनका मुख्यालय रायपुर घोषित किया गया है


