जांजगीर-चांपा: भारत रत्न और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विरुद्ध सोशल मीडिया (फेसबुक) पर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ ने मोर्चा खोल दिया है।

मामला इस प्रकार है कि मोहित पांडे और अरविंद मिश्रा नामक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी से बाबा साहेब पर अशोभनीय टिप्पणी की है। इस घटना से समाज और संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है,भीम रेजिमेंट के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा एवं संगठन ने दोषियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने कि मांग कि गई, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो l
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सुरेन्द्र रत्नाकर (प्रदेश उपाध्यक्ष)दिलीप कश्यप (प्रदेश संरक्षक)शिवराज सायटोंडे (जिला अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ),मनीष कर्ष (जिला उपाध्यक्ष),ओमप्रकाश रत्नाकर (जिला महासचिव)जयसिंह सायटोंडे (जिला संयोजक)लकेशवर खूंटे (पूर्व जिला प्रभारी)धीरेन्द्र रत्नाकर, सुखी साहू एवं भीम रेजिमेंट के अन्य सक्रिय साथी उपस्थित रहें।


