एंकर :- जांजगीर चांपा जिला अंतर्गत विकासखंड नवागढ़ के अंतर्गत महानदी तट पर बसे ग्राम मोहतरा के महिलाओं ने तय सीमा से अधिक राखड़ डंप करने के मामले को लेकर शिवरीनारायण बिर्रा मार्ग को बाधित करते हुए चक्का जाम कर दिया, ज्ञात हो की पूर्व में ग्राम ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तावित कर लगभग 5 एकड़ मे राखड़ करने की अनुमति दी गई थी लेकिन वह तय सीमा से ज्यादा जमीन मे डंप कर रहा है जिससे ग्रामवासियों को भारी समस्याएं हो रही है इस बात को लेकर उन्होंने चक्का जाम किया मौके पर तहसीलदार एवं पुलिस की टीम पहुंचकर लोगों को समझाइस देते हुई उचित कार्यवाही का लिखित आश्वासन पर लोगों ने चक्का जाम खत्म कर दिया
इस संबंध में तहसीलदार शिवरीनारायण द्वारा बताया कि लोगों को समझाइस देकर उचित कार्रवाई करने की लिखित आश्वासन पर चक्का जाम खत्म कराया गया


