जांजगीर चाम्पा :- भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा के नाम एवं काम को बदलने की विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जांजगीर चांपा जिला के विकासखंड नवागढ़ में सेमरा से अवधि तक कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाव पदयात्रा निकाली गई यह पदयात्रा सेमरा से निकल कर बूढ़ेना मे समाप्त हुआ
पदयात्रा का मुख्य मकसद लोगों तक मनरेगा के बदलाव और उसके कार्य पर पढ़ने वाले प्रभाव को लोगों तक पहुंचाने के लिए यह पदयात्रा रैली निकाली जा रही है
यह कार्यक्रम नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे जांजगीर चंपा विधायक व्यास कश्यप एवं जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के उपस्थित में निकाली गई
जिसमे मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य ज्योति कश्यप, भुनेश्वर केशरवानी, अजित बंजारे, पंकज शुक्ला,गोविन्द केशरवानी, राजन पात्रे, नवीन खांडेकर सरपंच प्रतिनिधि सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा भारी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे


