जांजगीर चाम्पा :- जिले के पामगढ विधायक शेषराज हरवंश ने अपने फेसबुक के माध्यम से बताया कि मुख्यमंत्री श्विष्णु देव साय जी का आज मेरे पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोसला में जन चौपाल आयोजित था। जिसमें शामिल होने मैं पहुंची थी। किन्तु मुख्यमंत्री जी के आगमन के ठीक पहले जिले के कलेक्टर और एसपी का फोन आता है और कहा जाता है कि यह मुख्यमंत्री का गोपनीय कार्यक्रम है, आपका यहां होना सही नहीं है, हमारे लिए समस्या हो जाएगी।
चूंकि मैं विपक्ष की विधायक हूं, जबकि वहां सत्ता पक्ष के सभी जनप्रतिनिधि पहले उपस्थित थे। मेरा सवाल है कि मेरे साथ यह दुर्व्यवहार माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेश पर हुआ है या जिला प्रशासन ने स्वयं किया है। इसका जवाब कौन देगा, माननीय मुख्यमंत्री जी आप या जिला प्रशासन?
एक चुने हुए जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा बर्ताव शर्मनाक है, जिसने मुझे बहुत आहत किया है। जन चौपाल में केवल पार्टी के ही पदाधिकारी बस बैठेंगे? क्या विपक्ष के विधायक केवल अपमानित होने के लिए ही हैं? यह घटना बताती है कि सरकार विपक्षी विधायकों से डरती है। ऐसे शर्मनाक कृत्य लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक हैं।


