<p>&nbsp&semi;<&sol;p>&NewLine;<p>जांजगीर-चांपा&comma; 9 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और जनकेंद्रित प्रशासन की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे स्वयं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के बाद संबंधित नागरिकों से दूरभाष पर संपर्क कर समाधान की गुणवत्ता का फीडबैक ले रहे हैं। साथ ही अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं कि शिकायतों का केवल औपचारिक नहीं&comma; बल्कि संतोषजनक और स्थायी निराकरण किया जाए।<&sol;p>&NewLine;<p>इसी क्रम में पामगढ़ विकासखंड के ग्राम भंवतरा निवासी श्री देवेन्द्र दिनकर ने राशन कार्ड एवं राशन आबंटन से संबंधित समस्या मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी। संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई कर उनकी समस्या का निराकरण किया गया। इसके बाद कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने स्वयं श्री दिनकर से दूरभाष पर चर्चा कर समाधान के संबंध में जानकारी ली। शिकायत के समाधान पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जिला प्रशासन का आभार जताया।<&sol;p>&NewLine;<p>इसी प्रकार विकासखंड पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंडरी के श्री नवीन कुमार वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय किस्त जारी किए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर उनकी समस्या का भी निराकरण कर दिया गया। कलेक्टर ने स्वयं उनसे फोन पर चर्चा कर फीडबैक लिया&comma; जिस पर उन्होंने समाधान से संतुष्टि व्यक्त की और जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।<&sol;p>&NewLine;<p>कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समय-सीमा में संवेदनशीलता&comma; पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए&comma; ताकि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।<&sol;p>&NewLine;<p>मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सुशासन&comma; जवाबदेही और नागरिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन इसी प्रतिबद्धता का प्रभावी माध्यम बनकर लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन-प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Share.

Rajendra Kumar Ratnakar

Address  – 
Village – Gangajal, Post – Misda, Block – Nawagarh, Dist – Janjgir Champa, Pin Code – 495557

Email – ratnakarrajendra57@gmail.com

Rajendra kumar ratnakar

Editor

Mobile – 9179510645

© 2025 Public Today News. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version