जांजगीर चाम्पा :- जिले के थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम करही में पुलिस सहायता केंद्र का शुक्रवार को SP जांजगीर चांपा द्वारा भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शक्ति जिले के SP श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप भी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS ने विधिवत फीता काटकर सहायता केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
एसपी श्री पाण्डेय ने कहा कि यह केंद्र बिर्रा क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करेगा। अब ग्रामीणों को छोटी-बड़ी घटना की सूचना देने या पुलिस मदद के लिए थाना-चौकी तक नहीं जाना पड़ेगा। पुलिस सहायता केंद्र से अपराधों पर त्वरित कार्रवाई होगी और असामाजिक तत्वों में कानून का खौफ रहेगा


