जांजगीर-चांपा :- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 24 मार्च 2025 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में टैंगो सिक्युरिटी सर्विसेस प्रा.लि. रायपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड के 60 एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 05 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। सुरक्षा गार्ड के लिए 10वीं एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए 12वीं शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र रायगढ़ एवं खरसिया रहेगा। सुरक्षा गार्ड के लिए वेतनमान 14500 रुपए से 18000 रुपए एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए 18000 रुपए से 20000 रुपए निर्धारित की गई है। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश पहुचे खरौद, यादव समाज के प्रांतीय भवन का किया लोकार्पण
- समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते सब स्टेशन केरा के सहायक ग्रेड-02 उमेश ध्रुव, बिलासपुर से करते हैं आना-जाना
- ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम पर मनाया गया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस
- जांजगीर चाम्पा पटवारी संघ जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव सहित दो पटवारी निलंबित
- जांजगीर चाम्पा जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत के विकास कार्यों की ली समीक्षा बैठक
- खैरताल में भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ का महासदस्यता अभियान हुआ सम्पन्न, 300 से अधिक लोगों ने थामा संगठन का दामन
- नवागढ़ तहसीलदार उमाकांत जायसवाल पर लगे पैसे का लेनदेन कर रेत से लदे दो ट्रैक्टरों को छोड़े जाने का मामला :- भीम रेजिमेंट ने कलेक्टर को जाँच के लिए सौंपा ज्ञापन
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ मे सोनोग्राफी सेवा हुई बंद ,भीम रेजिमेंट ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

