जांजगीर चाम्पा :- जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ के सभा कक्ष में शिक्षा स्थायी समिति की बैठक का आयोजन हुआ।बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा की गुणवत्ता, पाठ्यपुस्तक वितरण, गणवेश वितरण, VSK App, मध्यान्ह भोजन, UDISE, पुस्तक स्कैनिंग, विद्यालय भवनों की मरम्मत, नवीन कक्ष निर्माण तथा जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2027 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से समीक्षा एवं चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित शांति घासीराम कश्यप शिक्षा समिति का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अशोक पाटले जी तरुण साहू जी शिक्षा समिति सदस्य पुष्पा देवी रात्रे, अखिलेश भीष्म, सभी प्राचार्य, संकुल समन्वयकों एवं संबंधित अधिकारी शामिल हुए


