जांजगीर-चांपा :- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जन चौपाल, जनसमस्या निवारण आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री के दैनिक प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को किसानों के पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से आगामी कक्षा पांचवी और आठवीं के बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने सभी एसडीएम एवं तहसीलदार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने कहा।
कलेक्टर श्री छिकारा ने अपार आईडी बनाने को लेकर उन्होंने में डीईओ व बीईओ सहित समग्र शिक्षा के अधिकारियों अपार आईडी का लक्ष्य निर्धारित कर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीएम आवास योजना के तहत रैपिड असेसमेंट सर्वे के तहत लाभार्थियों की पहचान करने व योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करने कहा। उन्होंने स्वीकृत आवास, पूर्ण आवास, प्रगतिरत आवास, अप्रारंभ आवास के विषय में विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले में किसानों की खाद बीज की मांग को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में आवश्यकतानुसार खाद-बीज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश सभी तहसीलदारों को दिए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका भर्ती के संबंध जानकारी लेते हुए रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में प्राप्त जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों का संबंधित अधिकारियों से लक्ष्य अनुरूप जाति प्रमाण पत्र बनाने में प्रगति लाने कहा।
कलेक्टर ने बैठक में लंबित अनुकंपा नियुक्ति, डायवर्सन के प्रकरण, नक्शा बटांकन की जानकारी, विवादित खाता विभाजन, विवादित नामांतरण, जल शक्ति अभियान अविवादित नामांतरण, सीमांकन के प्रकरण, मनरेगा, जल जीवन मिशन के कार्य, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, पेंशन, पीएम विश्वकर्मा, महतारी वंदन योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री उज्जवल पोरवाल, जिला पंचायत श्री गोकुल रावटे सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश पहुचे खरौद, यादव समाज के प्रांतीय भवन का किया लोकार्पण
- समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते सब स्टेशन केरा के सहायक ग्रेड-02 उमेश ध्रुव, बिलासपुर से करते हैं आना-जाना
- ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम पर मनाया गया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस
- जांजगीर चाम्पा पटवारी संघ जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव सहित दो पटवारी निलंबित
- जांजगीर चाम्पा जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत के विकास कार्यों की ली समीक्षा बैठक
- खैरताल में भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ का महासदस्यता अभियान हुआ सम्पन्न, 300 से अधिक लोगों ने थामा संगठन का दामन
- नवागढ़ तहसीलदार उमाकांत जायसवाल पर लगे पैसे का लेनदेन कर रेत से लदे दो ट्रैक्टरों को छोड़े जाने का मामला :- भीम रेजिमेंट ने कलेक्टर को जाँच के लिए सौंपा ज्ञापन
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ मे सोनोग्राफी सेवा हुई बंद ,भीम रेजिमेंट ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


