<p>&nbsp&semi;<&sol;p>&NewLine;<p>जांजगीर-चाम्पा&colon;- <span style&equals;"font-size&colon; 14px&semi;">जिले में लंबे समय से जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर सुरेन्द्र रत्नाकर प्रदेश उपाध्यक्ष भीम रेजिमेंट के नेतृत्व में कलेक्टर के अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर राजेन्द्र कुमार चौधरी को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से आम जनता&comma; किसानों और जरूरतमंद हितग्राहियों से जुड़े तीन प्रमुख विषयों को उठाया है। ज्ञापन में सबसे पहले सिटी बस सेवा के शीघ्र संचालन की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि जिले में सिटी बस सेवा बंद या बाधित होने से छात्र&comma; मजदूर&comma; कर्मचारी और ग्रामीण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और सीमित साधनों के बीच लोगों को महंगे निजी वाहनों या असुविधाजनक साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।दूसरा मुद्दा खाद दुकानदारों द्वारा किसानों से की जा रही अवैध वसूली से जुड़ा है। भीम रेजिमेंट ने आरोप लगाया कि कुछ खाद विक्रेता निर्धारित दर से अधिक राशि वसूल रहे हैं&comma; जिससे पहले से आर्थिक संकट झेल रहे किसानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। संगठन ने इस पर सख्त जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।<&sol;span><&sol;p>&NewLine;<p><img class&equals;"alignnone size-medium wp-image-76533" src&equals;"https&colon;&sol;&sol;publictodaynews&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;05&sol;IMG-20260520-WA0011-209x300&period;jpg" alt&equals;"" width&equals;"209" height&equals;"300" &sol;> <img class&equals;"alignnone size-medium wp-image-76534" src&equals;"https&colon;&sol;&sol;publictodaynews&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;05&sol;IMG-20260520-WA0012-218x300&period;jpg" alt&equals;"" width&equals;"218" height&equals;"300" &sol;> <img class&equals;"alignnone size-medium wp-image-76535" src&equals;"https&colon;&sol;&sol;publictodaynews&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;05&sol;IMG-20260520-WA0010-210x300&period;jpg" alt&equals;"" width&equals;"210" height&equals;"300" &sol;><&sol;p>&NewLine;<p>तीसरा और गंभीर आरोप ग्राम पंचायत पचरी की सरपंच श्रीमती मैना दिवाकर के पति नलसाय दिवाकर से संबंधित है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुछ हितग्राहियों से अवैध रूप से राशि की मांग किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। संगठन ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है&comma; ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की गरिमा बनी रहे।<&sol;p>&NewLine;<p>भीम रेजिमेंट के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से आग्रह किया कि इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएं&comma; अन्यथा संगठन जनहित में आंदोलन के लिए बाध्य होगा।<&sol;p>&NewLine;<p>इस दौरान भीम रेजिमेंट पदाधिकारी दिलीप कश्यप प्रदेश संरक्षक&comma;मनीष कर्ष जिला उपाध्यक्ष&comma; मणिशंकर अनंत जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष&comma; विजय मनहर&comma;शैलेन्द्र कुमार&comma;महेंद्र कुमार&comma;लखेश्वर&comma;जशवंत&comma;शिवराज साय तोडें&comma; अभय दिवाकर&comma;अमित&comma; एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Share.

Rajendra Kumar Ratnakar

Address  – 
Village – Gangajal, Post – Misda, Block – Nawagarh, Dist – Janjgir Champa, Pin Code – 495557

Email – ratnakarrajendra57@gmail.com

Rajendra kumar ratnakar

Editor

Mobile – 9179510645

© 2025 Public Today News. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version