<p>&nbsp&semi;<&sol;p>&NewLine;<p>जांजगीर चाम्पा &colon;- जिला जेल रायगढ़ में विचाराधीन बंदी संजय बघेल की संदिग्ध एवं कथित रूप से निर्मम परिस्थितियों में हुई मृत्यु को लेकर भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ जिला इकाई जांजगीर-चांपा ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री माननीय श्री विजय शर्मा जी के नाम एसडीएम शिवरीनारायण को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष&comma; उच्च स्तरीय एवं समयबद्ध जांच की मांग की। <span style&equals;"font-size&colon; 14px&semi;">ज्ञापन में कहा गया है कि किसी भी विचाराधीन बंदी की अभिरक्षा के दौरान हुई मृत्यु लोकतांत्रिक व्यवस्था&comma; मानवाधिकारों एवं कानून के शासन पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। संजय बघेल की मृत्यु की परिस्थितियां संदेहास्पद प्रतीत होती हैं&comma; जिससे आमजन में गहरी चिंता एवं आक्रोश व्याप्त है।<&sol;span><&sol;p>&NewLine;<p>भीम रेजिमेंट ने मांग की है कि इस पूरे मामले की न्यायिक अथवा स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले जेल प्रशासन&comma; पुलिस विभाग अथवा अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध भारतीय कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही मृतक के परिजनों को न्याय एवं उचित सहायता प्रदान की जाए।<span style&equals;"font-size&colon; 14px&semi;">संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन के पास हो और उसी दौरान उसकी मृत्यु हो जाए&comma; तो यह अत्यंत गंभीर विषय है। ऐसे मामलों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना शासन की नैतिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारी है।<&sol;span><&sol;p>&NewLine;<p>ज्ञापन सौंपने के दौरान जशवेन्द्र खूंटे &lpar;जिला अध्यक्ष&rpar;&comma; सुरेन्द्र रत्नाकर &lpar;प्रदेश उपाध्यक्ष&rpar;&comma; दिलीप कश्यप &lpar;प्रदेश संरक्षक&rpar;&comma; मनीष कर्ष &lpar;जिला उपाध्यक्ष&rpar;&comma; विजय बंजारे &lpar;ब्लॉक अध्यक्ष नवागढ़&rpar;&comma; धर्मेंद्र खूंटे&comma; सुनील कश्यप&comma; विजय पटेल&comma; रोशन खूंटे&comma; शिव गोंड सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Share.

Rajendra Kumar Ratnakar

Address  – 
Village – Gangajal, Post – Misda, Block – Nawagarh, Dist – Janjgir Champa, Pin Code – 495557

Email – ratnakarrajendra57@gmail.com

Rajendra kumar ratnakar

Editor

Mobile – 9179510645

© 2025 Public Today News. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version