जांजगीर चाम्पा :- जिले के नगर पंचायत राहौद स्थित शासकीय माध्यमिक शाला का एक मामला सामने आया है, जहां विद्यालय के बच्चों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का झंडा थमाकर पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। इस घटना ने शासकीय विद्यालयों की भूमिका और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का मुख्य उद्देश्य शिक्षा प्राप्त करना और अपने भविष्य का निर्माण करना है। ऐसे में विद्यार्थियों को किसी संगठन का झंडा लेकर नगर भ्रमण कराने के पीछे क्या उद्देश्य था, यह जांच का विषय है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विद्यालय प्रबंधन की अनुमति से बच्चों को इस गतिविधि में शामिल किया गया? क्या शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी थी?
अब देखना होगा कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी पामगढ़ एवं जिला शिक्षा अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाती है।


