जांजगीर चाम्पा :- जांजगीर चाम्पा जिले अंतर्गत विकासखंड नवागढ़ के न्यू ब्रिलियंट स्कूल कटौद में 14 नवम्बर 2026, दिन शनिवार को विद्यालय परिसर में बाल दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं पूजन के साथ हुआ।
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना, उनकी प्रतिभा को मंच देना और उन्हें यह एहसास दिलाना था कि वे ही देश का भविष्य हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर मनाए जाने वाले इस दिवस पर विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कान, तालियों और उल्लास से गूँज उठा।
*बच्चों के लिए स्टाफ ने दी विशेष प्रस्तुतियाँ*
इस बार का बाल दिवस बच्चों के लिए और भी खास रहा, क्योंकि इस दिन मंच बच्चों का नहीं, बल्कि उनके शिक्षकों का था। बच्चों की खुशी के लिए विद्यालय के स्टाफ ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के तिलक वंदन से की गई। इसके बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। श्रद्धा खूंटे द्वारा बाल दिवस पर सारगर्भित भाषण दिया गया। प्रतिभा साहू ने मधुर सरस्वती गीत प्रस्तुत किया, वहीं खुशी मधुकर ने अपने गीत से समा बाँध दिया।
कार्यक्रम का सबसे रोचक आकर्षण खुशी मधुकर और पी.के. सर के बीच हुई शायरी प्रतियोगिता रही, जिसने सभी को खूब हँसाया और तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया। अंत में समस्त स्टाफ द्वारा प्रस्तुत सामूहिक नृत्य ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। बच्चों ने अपने शिक्षकों की प्रस्तुतियों का जमकर आनंद लिया।
*अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. ओम प्रभा कश्यप जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य द्वारा अतिथियों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया।
*पुरस्कार वितरण से बढ़ा बच्चों का उत्साह*
समारोह में बेस्ट स्टूडेंट को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट स्टूडेंट के लिए राज बंजारे व युक्तिका कश्यप को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को नाश्ता तथा पेन-पेंसिल वितरित की गई, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी और बढ़ गई।
*विद्यालय परिवार का रहा सराहनीय योगदान*
कार्यक्रम के मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत श्री कौशल प्रसाद कश्यप रहे। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य श्री खगेश्वर प्रसाद कश्यप एवं श्रीमती लक्ष्मीबाई कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन में विद्यालय के स्टाफ प्रकाश मधुकर, खुशी मधुकर, सुमन केंवट, सरस्वती साहू, पूर्णिमा साहू, सोनी रात्रे, ज्योति आदिले, रातरानी मानिकपुरी, श्रद्धा खूंटे, राजेश्वरी साहू, कुसुम यादव, भावना यादव, प्रतिभा साहू, दुर्गा साहू, नवनीत शर्मा, सुरेश शर्मा, भारती केंवट, कृष्ण कुमार बंजारे एवं नितेश डहरिया का विशेष योगदान रहा।
विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ की सक्रिय सहभागिता और सामूहिक प्रयासों से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


