जांजगीर-चांपा : जिले के सब स्टेशन केरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 उमेश ध्रुव के कार्यालयीन कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि वे नियमित रूप से निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते हैं तथा बिलासपुर से आना-जाना करते हैं।
कार्यालयीन समय में कर्मचारी की उपस्थिति और कार्यों का समय पर संपादन शासन के नियमों के तहत आवश्यक है। ऐसे में संबंधित कर्मचारी के मुख्यालय में निवास करने तथा निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने के नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, यह जांच का विषय है।
स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चा हो रही है। यदि कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते हैं, तो इससे शासकीय कार्य प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।
इस सम्बन्ध मे कनिष्ट यंत्री मनोज सोनी ने बताया की इस समस्या से मै खुद परेशान हूँ, इस बारे मे उच्च अधिकारियो को पत्र के माध्यम से अवगत कर दिया हूँ


