जांजगीर चाम्पा :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शिवरीनारायण दौरे के दौरान काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे जिला पंचायत सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शिवरीनारायण दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे जिला पंचायत सदस्यों ज्योति कश्यप, प्रीति दिव्या, नेहा साहू और लोकेश राठौर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।
इस मामले जिला पंचायत सदस्य ज्योति कश्यप ने बताया कि यह मामला 16वे वित्त कि राशि का जिला पंचायत सदस्यों के बीच बटवारा का है जिला पंचायत जांजगीर चाम्पा मे भाजपा पूर्ण बहुमत से काबिज है और 16वे वित्त कि राशि भाजपा के सदस्यों मे आपस मे बाट लिया गया है और हमें कोई भी राशि नही दी गई है जिससे हमारे क्षेत्र के लोगो के विकास बाधित हो रहा इसको लेकर हमने प्रशासन कोई ज्ञापन भी सौपा लेकिन हमारी आवाज नही सुनी गई
जिसके विरोध मे हम लोगो के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शिवरीनारायण दौरा मे उनको काला झंडा दिखाकर प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन आज सुबह से ही पुलिस प्रशासन ने हमारे घर कर हमें हॉउस अरेस्ट कर लिया गया है, साथ ही हमारे अन्य सदस्य साथियो को भी गिरफ्तार कर लिया गया है


