जांजगीर चाम्पा :- राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायत को प्राप्त होने वाली विभिन्न राशियों के भुगतान में पारदर्शिता एवं डिजिटलीकरण के लिए ई ग्राम स्वराज सॉफ्टवेयर बनाया गया ताकि ग्राम पंचायत में क्या-क्या कार्य हुए हैं और किसको कितना भुगतान हुआ है सब की जानकारी आम जनता को मिले,लेकिन इसके उलट जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भडेसर के सचिव एवं सरपंच द्वारा मार्च 2026 मे लगभग 2 लाख राशि का भुगतान कार्य के नाम को न दर्शाते हुए किया गया है, इससे कार्य में भ्रष्टाचार होने की आशंका उत्पन्न होती है
देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन की नजर आने पर इस पर प्रशासन क्या करवाई करती है


