जांजगीर चाम्पा :- बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पुरे विश्व सहित देश प्रदेश मे मनाई जाती है इसी कड़ी उनके जन्म जयंती 14 अप्रैल के अवसर पर जांजगीर चाम्पा जिला अंतर्गत विकासखंड नवागढ़ से भी भब्य रैली निकली गई जो कि नवागढ़ राछा भाठा से शुरू होकर नेगुरडीह, खैरताल, गंगाजल, मिसदा,,केरा, मुड़पार होते हुए तुस्मा पहुंचने पर तुस्मा के महिला स्व सहायता समूह द्वारा सभी लोगो को नास्ता कराया तत्पश्चात शिवरीनारायण, खरौद, सलखन सेमरा होते हुए राछा भाठा मे इसका समापन किया गया

रैली विभिन्न गाँवो से गुजरते हुए गई और वहा स्थित बाबा साहब अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, रैली के. माध्यम से बाबा साहब के संदेशों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया
जिसमे मुख्य रूप से इतवारी खूंटे, सुरेन्द्र रत्नाकर, राजेन्द्र रत्नाकर, भुनेश्वर केशरवानी, संतोष कोसले, अनिल खूंटे, जगदीश बंजारे, अजित बंजारे, वीरेंद्र बंजारे, सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित थे


