जांजगीर-चांपा 17 मार्च 2026/ जेल निरीक्षण समिति द्वारा जेलों में निरुद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल खोखरा का निरीक्षण किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि सभी बैरकों में समस्त बंदियों से उम्र संबंधी जानकारी लिए गए। निरीक्षण के दौरान जेल में बंदियो से प्राप्त जानकारी अनुरूप विधि के उल्लंघन करने वाले किशोर नही पाये गये। निरीक्षण समिति द्वारा जेल के कर्मचारीयों को अवगत कराया गया कि जेलों में प्रवेश देते समय यदि बंदी 18 वर्ष से कम के प्रतीत होने की स्थिति में या उम्र के प्रति संदेहास्पद होने के स्थिति में समिति के सदस्यों को तत्काल सूचना दी जाए ताकि समिति द्वारा उम्र सत्यापन के पश्चात् किशोरों को संप्रेक्षण गृह में संरक्षण की प्रांरभिक कार्यवाही की जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला जेल निरीक्षण समिति के सदस्य विधिक सह परीविक्षा अधिकारी श्री सम्मे सिंह कवंर, संरक्षण अधिकारी श्रीमती ज्योति मिश्रा, श्री पुष्पेन्द्र मरकाम, श्री हर्ष वर्धन सिंह, जिला जेल अधीक्षक श्री डी.डी. टोण्डर सहित जेल के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending
- Scrub Typhus रोग के रोकथाम, बचाव के उपाय
- ग्राम कांसा में भीम रेजिमेंट का सदस्यता अभियान का हुआ आयोजन
- सहायक ग्रेड-03 और पटवारी भर्ती राज्य स्तर पर कराने की मांग, सतनामी समाज ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कों सौंपा ज्ञापन
- नाबालिग बच्चों को चोरी के आरोप में थाने ले जाने का मामला गरमाया,शिक्षा विभाग के नोटिस का 12 दिन तक जवाब नहीं देने पर स्कूल प्रबंधन को पुनः नोटिस
- जी.एल.डी. पब्लिक स्कूल, खैरताल में हर्षोल्लास से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता
- ग्राम पंचायत कचंदा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता एवं कथित फर्जीवाड़े कि हुई शिकायत
- वन्दे मातरम स्कूल नवागढ़ नाबालिग विद्यार्थियों को थाना ले जाकर डराने-धमकाने के मामले में नोटिस जारी
- पीड़ित महिला ने भूख हड़ताल कर रही विमला कौशिक पर लगाये गंभीर आरोप, तहसीलदार से की शिकायत


