जांजगीर चाम्पा :- जांजगीर चंपा जिला अंतर्गत विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत खैताल में विकासखंड स्तरीय बिहान योजना अंतर्गत आजीविका ऋण मेला का आयोजन किया गया, जहाँ ग्रामीण हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी स्व-रोजगार योजनाओं से जोड़ना तथा मुद्रा, स्वयं सिद्धा, पीएम स्वनिधि, पीएमईजीपी, केसीसी, पशुपालन, मछलीपालन, पीएम एफएमई, अन्त्यव्यवसायी, एनयूएलएम, पीएम विश्वकर्मा सहित अन्य योजनाओं का लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया तथा साथ विभिन्न योजनाओं के सब्सिडी का चेक भी वितरण किया गया
कार्यक्रम मे जिला से आए बिहान योजना से संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्र की बिहान योजना से जुड़े महिला स्व सहायता समूह सहित अशोक चावला एडीओ, धनसांय कंवर, जलतारे सहित भारी संख्या मे महिलाये उपस्थित थे


