जांजगीर चाम्पा :- छत्तीसगढ़ शासन के महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन आज जांजगीर चांपा जिला अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय नवागढ़ के सांस्कृतिक भवन में संपन्न हुआ
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष कांता कश्यप सम्मिलित हुए आपको बताते समय कार्यक्रम में कुल 17 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ जिसमें से एक जोड़ा विधवा विवाह के अंतर्गत शामिल हुए
इस संबंध में जिला परियोजना अधिकारी अनीता अग्रवाल ने बताया कि यह योजना 2005 से प्रारंभ हुई जो अनवरत जारी है इसी कड़ी में आज नवागढ़ परियोजना एवं जांजगीर परियोजना के कुल 17 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ इस कार्य के लिए प्रत्येक जोड़ो के लिए 50000 राशि शासन द्वारा प्राप्त हुई है जिसके 35000 राशि नव विवाहित जोड़ों के खाते में जाएगा तथा शेष 15000 में से 1000 उनकी आवागमन और बाकि उनके कपड़े गहने खाने पीने एवं अन्य में उपयोग किए जाएंगे यह शासन एवं विभाग के महत्वपूर्ण योजना है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संबल मिलता है