जांजगीर-चांपा :- माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय के दिशा निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर एवं बोर्ड आफ विजिटर्स द्वारा आज जिला जेल जांजगीर खोखरा का औचक निरीक्षण प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर श्री शक्ति सिंह राजपूत, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मनोज कुमार कुशवाहा की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर श्री प्रदीप जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान, सहायक जेल अधीक्षक श्री डी.डी. टोंडर, डिप्टी कलेक्टर श्री देवेंद्र चौधरी, उप संचालक समाज कल्याण श्री पवन कोसमा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान जेल के प्रत्येक बैरक पर जाकर बंदियों की रहने की व्यवस्था, बंदियों की समस्याएं व खान पान की जानकारी लेते हुए बंदियों के संबंध में शिकायत पेटी, किशोर बंदियों की पहचान, जमानत एवं अपील की संबंध में जानकारी, लीगल एड क्लिनिक द्वारा दी जाने वाली बंदियों की सुविधा, बंदीयो की सामानों की जांच, बंदी कॉलिंग की सुविधा की जानकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, बंदी मुलाकात केंद्र, अस्पताल सुविधा, बंदी द्वारा बनाए जाने वाले भोजन की जांच की गई। साथ ही बंदियों की समस्याओं को सुना गया। इसके साथ ही जेल की भवन के संबंध में जानकारी ली।
Trending
- कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर 35 पान दुकान का काटा गया चालान
- विकसित कृषि संकल्प अभियान: कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- ”सही दवा- शुद्ध आहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार” मिशन अंतर्गत जिला मुख्यालय जांजगीर मे कि गई जाँच
- प्रधान पाठक दिनेश कश्यप हुए सेवानिवृत, विदाई समारोह का हुआ आयोजन
- ”सही दवा- शुद्ध आहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार” मिशन अंतर्गत पामगढ मे की गई जाँच
- जिला पंचायत की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित
- थाना बिर्रा क्षेत्रांतर्गत ग्राम करही में घटित गोलीकांड के संबंध में जांजगीर चांपा पुलिस की सक्रिय कार्यवाही
- कलेक्टर ने अनुविभाग पामगढ़ अंतर्गत पटवारियों की समीक्षा बैठक ली



