जांजगीर-चांपा :- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 14 मई 2025 दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक बाम्बे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी इंडिया लिमिटेड रायपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड के 50 पद एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 10 पदों पर भर्ती की कार्यवाही कर जावेगी। उक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता सुरक्षा गार्ड हेतु 10 वी 12 एवं सुरक्षा सुपरवाइजर हेतु स्नातक रखा गया है। कंपनी द्वारा वेतनमान 19500 से 21000 रुपए निर्धारित किया गया है। चयनित आवेदको का कार्यक्षेत्र रायपुर,सिलतरा,उरला रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।
Trending
- Scrub Typhus रोग के रोकथाम, बचाव के उपाय
- ग्राम कांसा में भीम रेजिमेंट का सदस्यता अभियान का हुआ आयोजन
- सहायक ग्रेड-03 और पटवारी भर्ती राज्य स्तर पर कराने की मांग, सतनामी समाज ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कों सौंपा ज्ञापन
- नाबालिग बच्चों को चोरी के आरोप में थाने ले जाने का मामला गरमाया,शिक्षा विभाग के नोटिस का 12 दिन तक जवाब नहीं देने पर स्कूल प्रबंधन को पुनः नोटिस
- जी.एल.डी. पब्लिक स्कूल, खैरताल में हर्षोल्लास से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता
- ग्राम पंचायत कचंदा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता एवं कथित फर्जीवाड़े कि हुई शिकायत
- वन्दे मातरम स्कूल नवागढ़ नाबालिग विद्यार्थियों को थाना ले जाकर डराने-धमकाने के मामले में नोटिस जारी
- पीड़ित महिला ने भूख हड़ताल कर रही विमला कौशिक पर लगाये गंभीर आरोप, तहसीलदार से की शिकायत

