जांजगीर-चांपा :- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 24 मार्च 2025 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में टैंगो सिक्युरिटी सर्विसेस प्रा.लि. रायपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड के 60 एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 05 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। सुरक्षा गार्ड के लिए 10वीं एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए 12वीं शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र रायगढ़ एवं खरसिया रहेगा। सुरक्षा गार्ड के लिए वेतनमान 14500 रुपए से 18000 रुपए एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए 18000 रुपए से 20000 रुपए निर्धारित की गई है। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।
Trending
- जांजगीर एसपी ने किया बड़ा प्रशासनिक सर्जरी, 106 अधिकारी -कर्मचारियों का तबादला
- दीनदयाल उपाध्याय भूमिहिन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम 25 को
- कलेक्टर-एसपी ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- सीईओ श्री गोकुल रावटे ने ग्राम पंचायतों का किया औचक निरीक्षण,
- खाद्य विभाग की कार्यवाही: घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर व चुल्हा जब्त
- जांजगीर जिले में ACB की बड़ी ट्रैप कार्रवाई, नवागढ़ नगर पंचायत का लेखापाल 8000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
- सुपोषित ग्राम पंचायत पुरस्कार: जिले की तीन पंचायतों का हुआ चयन
- जेल निरीक्षण समिति द्वारा जिला जेल खोखरा का किया गया निरीक्षण

