रायपुर :- राजधानी रायपुर से सटे बिरगांव नगर निगम वार्ड क्रमांक 25 साईं चौक में सार्वजनिक मंच का अधूरा निर्माण हुआ है। जिसको लेकर मोहल्ले वासी खासे नाराज हैं। अधूरे भवन का निर्माण पर मेयर और पार्षद ने आम जनता को थोड़ा इंतजार करने की बात कही। लेकिन 3 साल बीत गए भवन जैसे का तैसा ही है। वहीं वार्ड के ही नागरिक के द्वारा इस मामले पर सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई। जिस पर निगम के सूचना अधिकारी ने जानकारी में निरंक बताया है। मतलब ये कि उस भवन के बारे में निगम प्रशासन को कोई भी जानकारी नहीं है। तो अब सवाल उठाना लाजमी है कि निगम के अधिकारी को निगम क्षेत्र में हो रहे कोई भी शासकीय कार्य के बारे में जानकारी नहीं होना लापरवाही माना जा रहा है। जबकि कोई भी शासकीय जमीन पर कुछ भी निर्माण होता है तो निगम के अधिकारी को जानकारी होता ही है। जब कमिश्नर युगल किशोर को इसकी जानकारी दी गई और निष्पक्ष जांच की मांग की गई तो कमिश्नर ने संज्ञान लेते हुए जांच के उपरांत कार्यवाही की बात कही। अब देखने वाली बात होगी कि कमिश्नर के आदेश का पालन होता है या नहीं..
Trending
- सीईओ श्री गोकुल रावटे ने ग्राम पंचायतों का किया औचक निरीक्षण,
- खाद्य विभाग की कार्यवाही: घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर व चुल्हा जब्त
- जांजगीर जिले में ACB की बड़ी ट्रैप कार्रवाई, नवागढ़ नगर पंचायत का लेखापाल 8000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
- सुपोषित ग्राम पंचायत पुरस्कार: जिले की तीन पंचायतों का हुआ चयन
- जेल निरीक्षण समिति द्वारा जिला जेल खोखरा का किया गया निरीक्षण
- खाद्य विभाग की कार्यवाही: पामगढ़ क्षेत्र के होटलों-ढाबों पर छापा, 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
- कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से भीम रेजिमेंट पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात
- शराब पीने से रोकने पर बेटे ने मां पर टांगी से किया जानलेवा हमला,आरोपी गिरफ्तार


