<p>&nbsp&semi;<&sol;p>&NewLine;<p>जांजगीर-चांपा&colon;- जिले के नवागढ़ नगर पंचायत अंतर्गत राछा भांठा चौक में सार्वजनिक सुलभ शौचालय निर्माण की मांग को लेकर आज सुशासन तिहार 2026 के दौरान जनहित में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। यह आवेदन समाजसेवी एवं भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर द्वारा संबंधित विभाग को सौंपा गया।<&sol;p>&NewLine;<p>आवेदन में बताया गया कि राछा भांठा चौक क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिकों&comma; विद्यार्थियों&comma; महिलाओं एवं दूर-दराज से आने वाले लोगों का आवागमन होता है। क्षेत्र में तहसील कार्यालय&comma; अस्पताल एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए आने वाले लोगों को सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।<&sol;p>&NewLine;<p>विशेष रूप से छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इस मूलभूत आवश्यकता की मांग की जा रही है&comma; लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी है।<&sol;p>&NewLine;<p>सुशासन तिहार के अवसर पर प्रस्तुत इस आवेदन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि आम जनता की सुविधा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए राछा भांठा चौक में जल्द से जल्द सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाए।<&sol;p>&NewLine;<p>&OpenCurlyDoubleQuote;जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। सार्वजनिक शौचालय निर्माण से आम नागरिकों&comma; विद्यार्थियों एवं महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।”     &colon;-<span style&equals;"font-size&colon; 14px&semi;">सुरेन्द्र रत्नाकर-&colon;<&sol;span><&sol;p>&NewLine;<p>&nbsp&semi;<&sol;p>&NewLine;

Share.

Rajendra Kumar Ratnakar

Address  – 
Village – Gangajal, Post – Misda, Block – Nawagarh, Dist – Janjgir Champa, Pin Code – 495557

Email – ratnakarrajendra57@gmail.com

Rajendra kumar ratnakar

Editor

Mobile – 9179510645

© 2025 Public Today News. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version