जांजगीर चाम्पा :- प्रदेश स्तरीय सतनामी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 4 जनवरी 2026 को शारदा मंगलम जांजगीर सम्पन्न होगा
यह आयोजन सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति एवं सतनामी समाज जांजगीर चाम्पा के तत्वोंधान आयोजित किया जा रहा है, इस सम्बन्ध मे उपाध्यक्ष दिलीप बर्मन ने बताया की हर वर्ष की तरह इस साल भी नए वर्ष के आगाज पर सतनामी समाज का प्रदेश स्तरीय युवक-युवती सम्मेलन का आयोजन हमारे जांजगीर चाम्पा जिले मे 4 जनवरी को सम्पन्न होने जा रहा है जिसमे सतनामी समाज के सभी विवाह योग्य युवक युवती, तलाक शुदा, विधवा सभी लोगो से आग्रह की अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावे l


