जांजगीर चाम्पा:- छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष भरत दास मानिकपुरी जी के नेतृत्व में अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ माननीय विष्णुदेव साय जी, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से रायपुर निवास में सौजन्य मुलाकात किए।*
माननीय मुख्यमंत्री महोदय प्रदेश प्रतिनिधि मंडल के निवेदन को स्वीकार करते हुए नव निर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के लिए 26/10/2025 को रायपुर के लिए अपनी सहमति प्रदान किए,
दिए गए सहमति के आधार पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के मुख्य आतिथ्य में नव निर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों का शपथ कार्यक्रम 26/10/2025 को रायपुर में सम्पन्न होगा,
मुख्यमंत्री मुलाकात में मुख्य रूप से महासचिव – नान्ही दास,उपाध्यक्ष- कृष्णा दास,महिला उपाध्यक्ष- वेद मति,युवाउपाध्यक्ष- पवन दास, कोषाध्यक्ष – गोपाल दास पड़वार, सचिव- गोरे दास, सह सचिव – पुरुषोत्तम दास, सह सचिव – मनीषा दास, घनश्याम दास,मनोहर दास,रवि रघुवेंद्र नाथ,मोती दास ,प्रशांत दास,श्रवण दास,भरत दास, शम्भु दास,पुरुषोत्तम दास,मनोज दास,राहुल,विकाश,शिव,विजय आदि सामाजिक लोग उपस्थित रहे।


