जांजगीर चाम्पा /रायपुर :- राज्य सरकार के महत्त्वकांक्षी योजना “कृषि उन्नति योजना” योजना के माध्यम से किसानों के धान का बोनस 28 फरवरी को मिलेगा इस आशय से राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर इस संबंध में बताया गया है कि राज्य स्तरीय एक कार्यक्रम मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे आयोजित करेंगे एवं प्रत्येक विकासखंड मे विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है जिसके माध्यम से राज्य में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी किसान विकासखंड स्तर पर देख सकेंगे जहां पर छाया एवं पेयजल की उचित व्यवस्था करने का निर्देश सभी कलेक्टरों को दिया गया है


